फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज, ये है आरोप
Edited By Pushpendra Sharma

kamal kishore mishra
Edited By Pushpendra Sharma

kamal kishore mishra
अंकुश, मुंबई: फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अंबोली थाने में मामला दर्ज किया गया है। अंबोली पुलिस ने मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।
मिश्रा ने 19 अक्टूबर को कथित पत्नी को कार से टक्कर मारी। यासमीन नाम की महिला का दावा है कि वह उनकी पत्नी है। मिश्रा की पत्नी यासमीन गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि निर्माता की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। कमल किशोर की ओर से अभी इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार टक्कर मारती नजर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1585294131970334720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1585294131970334720%7Ctwgr%5E70265523cefe10cd14ec956c25eb86f98d0c9f56%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fcase-registered-against-film-producer-kamal-kishore-mishra-for-hitting-his-wife-with-car-at-amboli
कमल किशोर मिश्रा वन एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। हाल ही में उन्होंने देहाती डिस्को फिल्म प्रोड्यूस की थी, जिसमें गणेश आचार्य भी नजर आए थे। इसके अलावा वह शर्मा जी की लग गई, फ्लैट नंबर 420 जैसी फिल्म बना चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: