---विज्ञापन---

Nikhil Nanda की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ केस, क्या है मामला?

Nikhil Nanda: निखिल नंदा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। निखिल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं और हर कोई अब ये जानना चाहता है कि आखिर क्या मामला है, निखिल नंदा फंस गए हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में...

---विज्ञापन---

Nikhil Nanda: निखिल नंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी की मानें तो पुलिस ने निखिल नंदा समेत 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जैसे ही खबर सामने आई है निखिल नंदा सुर्खियों में आ गए और हर कोई अब ये जानना चाहता है कि आखिर क्या मामला है, जिसमें निखिल का नाम सामने आया है? आइए जानते हैं इसके बारे में…

क्या है मामला, जिसमें फंसे निखिल नंदा?

इस मामले की बात करें तो कहा जा रहा है कि निखिल नंदा के खिलाफ ट्रैक्टर एजेंसी के एक डीलर द्वारा सुसाइड करने के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद ये मामला दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

मानसिक रूप से प्रताड़ित

इसके अलावा ये भी सामने आया है कि मृतक डीलर ने अपने सुसाइड नोट और फैमिली को जानकारी दी थी कि कम सेल होने पर उसे धमकाया जा रहा था। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें लाइसेंस निरस्त करने की भी धमकी दी जा रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

---विज्ञापन---

इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इसके अलावा अगर इस मामले की बात करें तो इसमें ना सिर्फ निखिल नंदा बल्कि उनके अलावा दिनेश पंत (बरेली हेड), आशीष बालियान (एरिया मैनेजर), शिशांत गुप्ता (डीलर, शाहजहांपुर), पंकज भाकर (फाइनेंस कलेक्शन), एक अज्ञात व्यक्ति, नीरज मेहरा (सेल्स हेड), सुमित राघव (सेल्स मैनेजर) और अमित पंत (सेल्स मैनेजर) का नाम शामिल है।

कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

इतना ही नहीं बल्कि अगर परिवार की मानें तो उनका कहना है कि उन्होंने पहले थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को दर्ज ही नहीं किया। जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उन्हें उच्च अधिकारियों के पास जाना पड़ा, लेकिन तब भी कुछ नहीं हुआ और किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद फैमिली को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा और अब आकर कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है।

---विज्ञापन---

कौन हैं निखिल नंदा?

इसके अलावा अगर निखिल नंदा की बात करें तो ये एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।  निखिल नंदा के पिता का नाम राजन नंदा है, लेकिन उनका निधन हो गया था, जिसके बाद पूरा बिजनेस निखिल ही संभालते हैं। अब निखिल नंदा कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Samay Raina को बड़ी राहत, कॉमेडियन को बयान दर्ज कराने के लिए मिला इतना टाइम

---विज्ञापन---

First published on: Feb 15, 2025 05:16 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola