मशहूर सिंगर ने जिम में लगाई आग, पोस्ट शेयर कर बोलीं- मैंने जला दिया
Britney Spears: अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने जिम में आग दी, जिसकी फोटो उन्होंने खुद शेयर की है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Britney Spears: अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। फैंस के लिए ब्रिटनी अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ लेटेस्ट पोस्ट करती रहती है।
इस बीच ब्रिटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसको देखकर सब हैरान है। इस पोस्ट में सिंगर बता रही हैं कि उन्होंने अपने ही घर के जिम में आग लगा दी। आइए जानते हैं पूरा मामला…
https://www.instagram.com/p/C1BgfHQOWSt/?hl=en
ब्रिटनी स्पीयर्स ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने जिम की एक जली हुई फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में सिंगर ने लिखा है कि उस समय को याद करते हुए जब मैंने 2020 में जिम को जला दिया था। फैंस को ये काफी हैरान कर रहा है। बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स अक्सर अपनी अजीब हरकतों की वजह से सुर्खियों में आ जाती है। वहीं, अब उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है और नेटिजंस इसके बारे में जमकर चर्चा कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि वो एक जिम की फोटो है, जहां सब जला हुआ नजर आ रहा है।इस फोटो में हर एक चीज जली हुई नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो साल 2020 में ब्रिटनी स्पीयर्स ने बताया कि गलती से उनसे अपने घर के जिम में आग लग गई थी।
इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिटनी ने कहा था कि मोमबत्ती की वजह से ये आग लगी थी। बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स हॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं और वो अपने आप के लिए बेहद मेहनत भी करती है। सिंगर खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। सिंगर की बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो अपने गानों से काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: