News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
साउथ के सुपरस्टार और मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। वह जल्द ही डायरेक्टर अंथनी जोसेफ की फिल्म ‘थुडक्कम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगी। इस बात की जानकारी खुद मोहनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी और अपनी बेटी को शुभकामनाएं दीं।
एक्टर ने लिखा कि प्रिय मायाकुट्टी, मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारी पहली फिल्म ‘थुडक्कम’ इतनी खूबसूरत हो कि तुम्हें सिनेमा से प्यार हो जाए। इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक अंथनी जोसेफ हैं। मोहनलाल की इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सबने विस्मया को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Dear Mayakutty, may your “Thudakkam” be just the first step in a lifelong love affair with cinema.#Thudakkam
Written and Directed by Jude Anthany Joseph and Produced by Antony Perumbavoor, Aashirvad Cinemas#VismayaMohanlal
@antonyperumbavoor @aashirvadcine… pic.twitter.com/YZPf4zhSue
— Mohanlal (@Mohanlal) July 1, 2025
आशीर्वाद सिनेमा, जो कि इस फिल्म का प्रोडक्शन हाउस है, उसने भी X पर विस्मया का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, ‘हम विस्मया मोहनलाल को बड़े पर्दे पर लाने को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। एक नई आवाज को उजाले में लाने का समय आ गया है। आपका स्वागत है विस्मया।’
विस्मया पहले से ही एक लेखिका के रूप में पहचानी जाती हैं। उनकी किताब ‘Grains of Stardust’ पब्लिश हो चुकी है, जिसे पाठकों ने काफी पसंद किया था। अब वे एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।
विस्मया अपने भाई प्रणव मोहनलाल की तरह फिल्मों में आ रही हैं। प्रणव पहले ही मलयालम सिनेमा में एक्टिंग कर चुके हैं और उन्हें वहां एक अच्छी पहचान भी मिल चुकी है। आशीर्वाद सिनेमा ने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें प्रणव ने अपनी बहन को गोद में उठाया हुआ है।
ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी प्यार से लेकर बिछड़ने तक की कहानी
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।