क्या Ramayana के ट्रेलर लॉन्च में शामिल नहीं होंगे Ranbir Kapoor, इवेंट से पहले ये कैसी चर्चा?

Ramayana Trailer Launch Event: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायणम्’ के ट्रेलर रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर शामिल नहीं होंगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

Ramayana

Ramayana. image credit- social media

Ramayana Trailer Launch Event: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि शायद रणबीर कपूर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

विज्ञापन

रणबीर कपूर को हुआ इन्फेक्शन

दरअसल, रणबीर कपूर को आंख में इन्फेक्शन हो गया है. एक्टर को ये इनफेक्शन उनकी बेटी राहा कपूर से हुआ है. मिली जानकारी की मानें, तो ये इनफेक्शन पहले राहा को हुआ था, लेकिन रणबीर इसे लेकर एहतियात के तौर पर बेटी से दूर नहीं रहे और नतीजन रणबीर को भी ये इनफेक्शन हो गया.

विज्ञापन

क्या ट्रेलर लॉन्च में नहीं आएंगे रणबीर?

गौरतलब है कि 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म ‘रामायणम्’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होने वाला है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या सच में रणबीर इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे, तो आपको बता देते हैं कि रणबीर इस इवेंट में शामिल होंगे. जी हां, हमेशा अपनी कमिटमेंट्स निभाने वाले रणबीर प्रथम संकल्प नाम से इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे.

CBFC ने दी मंजूरी

बता दें कि भले ही रणबीर कपूर इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे, लेकिन रणबीर यहां काला चश्मा लगाए नजर आएंगे. रणबीर कपूर किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं चाहते हैं और इसलिए उन्हें काले चश्मे में देखा जाएगा. बताते चलें कि 15 जुलाई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ट्रेलर को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज में अभी है टाइम

सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘रामायणम्’ के ट्रेलर को ‘U’ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी है. अभी फिल्म की रिलीज में 3 महीने से ज्यादा का समय है. ऐसे में फिल्म का ट्रेलर लोगों के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा. ये तो सभी जानते हैं कि ये फिल्म ‘रामायणम्’ के मेकर्स की तरफ से आ रही तीसरी किश्त है.

पहले रिलीज हो चुका है टीजर

जी हां, फिल्म का इंट्रोडक्शन पिछले साल 3 जुलाई को सामने आया था. इस साल की शुरुआत में यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने ‘रामा’ नाम का टीजर रिलीज किया था, जिसमें रणबीर कपूर के प्रभु श्रीराम के किरदार पर फोकस किया गया था. बता दें कि ‘रामा’ 2 मिनट 38 सेकंड का था और उसे भी ‘U’ सर्टिफिकेट मिला था. अब हर किसी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ