Fauzi की रिलीज डेट का ऐलान, फिल्म से रिवील हुआ प्रभास का दमदार लुक, जानें डिटेल्स

Fauzi Release Date: पॉपुलर एक्टर प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. इसी के साथ फिल्म से प्रभास का लुक भी रिवील हो गया है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी?

Prabhas

Prabhas. image credit- social media

Fauzi Release Date: पॉपुलर एक्टर प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ से उनका लुक रिवील हो चुका है, जो बेहद दमदार है. इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर प्रभास की ये फिल्म कब रिलीज होगी और इसके लिए अभी कितना इंतजार करना होगा?

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

दरअसल, प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो खुद नजर आ रहे हैं. प्रभास की ये फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रभास ने इसके कैप्शन में लिखा है अज्ञातपर्व एंड्स, #Fauzi 3 दिसंबर 2026 को आ रही है.

विज्ञापन

प्रभास का दमदार लुक

वहीं, अगर फिल्म में प्रभास के लुक की बात करें तो ‘फौजी’ के नए पोस्टर में प्रभास कीचड़ में सने लाशों के ढेर के साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा प्रभास के हाथ में एक बंदूक और गले में जनेऊ नजर आ रहा है. प्रभास के पूरे शरीर पर खून भी नजर आ रहा है, जो देखने में बेहद ही खौफनाक लग रहा है. एक्टर का ये लुक बेहद दमदार है.

यूजर्स ने की तारीफ

अब प्रभास के इस लुक को देखने के बाद फैंस और यूजर्स इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने इस पोस्टर को देखने के बाद लिखा कि भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार. दूसरे यूजर ने कहा कि क्या दमदार लुक है. तीसरे यूजर ने कहा कि फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. एक और यूजर ने लिखा कि मजा ही आ गया. इस तरह लोगों ने पोस्टर को देखने के बाद रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म

गौरतलब है कि फिल्म ‘फौजी’ 1940 के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक युद्ध और रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में प्रभास एक सैनिक के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में प्रभास के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर के भी होने की चर्चा है. वहीं, फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर तैयार कर रहे हैं और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ