वो सुपरस्‍टार..जिसने कभी नहीं की ह‍िंदी फ‍िल्‍में, 3 श‍िफ्ट में काम फि‍र भी 'नफरत' करते थे बड़े फ‍िल्‍ममेकर

DMK Vijayakanth Passes Away: विजयकांत ने साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने राजनीति ही नहीं एक्टिंग में भी अपना दम-खम दिखाया है, साथ ही वो डबल रोल के लिए भी पॉपुलर थे।

imgonline-com-ua-twotoone-rKb3qnzocZP

PIC CREDIT-SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

DMK Vijayakanth Passes Away: तमिलनाडु में साउथ के मशहूर एक्टर और डीएमके नेता विजयकांत (DMK Vijayakanth Passes Away)  का निधन हो गया है। विजयकांत राजनीति में बड़ा नाम है। राजनीति में जाने से पहले उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी अच्छा नाम कमाया है, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमिल फिल्मों में रोल प्ले किया है। उन्होंने साल 1979 में आई फिल्म ‘इनिक्कुम इलमई’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया और रातों-रात उनकी ये फिल्म सुपरहिट हो गई। उनकी फिल्में ज्यादातर तेलुगु और हिंदी में डब की गई हैं। विजयकांत को फिल्म इंडस्ट्री में “पुरैची कलिंगर” (क्रांतिकारी कलाकार) की उपाधि प्राप्त थी।

20 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

विज्ञापन

विजयकांत ने एक पुलिस अधिकारी के रूप में भी 20 से ज्यादा फिल्मों में रोल प्ले किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में भ्रष्टाचार पर आधारित होती थीं। उनके लिए कहा जाता है कि वो अपने काम को लेकर इतने सजग थे कि वो एक दिन में तीन से ज्यादा शिफ्ट कर लेते थे। उन्होंने अपने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया है। लेकिन तब भी कई ऐसे फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने इनके साथ काम करने से मना कर दिया था। बता दें, साल 1988 में आई फिल्म Santhoora Poove उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। साथ ही इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इसके साथ ही बता दें, एक्टर की ज्यादातर फिल्में कम बजट की ही होती थी, लेकिन फिल्मों में उनके स्टंट दमदार होते थे।

विज्ञापन

इस फिल्म में बने थे डीएसपी

साथ ही 1986 में आई उनकी फिल्म ‘ओमाई विजिगल’ में उन्होंने डीएसपी दीनदयालन का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके अलावा अरुण पांडियन, चंद्रशेखर और जयशंकर भी अहम रोल में थे। इसे आर अरविंदराज ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद ‘कैप्टन प्रभाकरन; फिल्म में विजयकांत ने एक आईएफएस अधिकारी (भारतीय वन सेवा) का रोल प्ले किया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह विजयकांत की 100वीं फिल्म भी थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ