Anushka से शादी नहीं करते तो कैसी होती विराट कोहली की जिंदगी? क्रिकेटर ने किया था खुलासा

Anushka Sharma and Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में इटली में शादी की, उनकी मुलाकात एक शैंपू एड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी।

anushka sharma and virat kohli anniversary

pic credit-instagram

Anushka Sharma and Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli)  की शादी को 6 साल पूरे हो गए हैं, कपल 2017 में शादी के बंधन में बंधा था। दोनों आपस में एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी सामने आते रहते हैं। आज उनकी एनिवर्सरी पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ टॉप सीक्रेट्स के बारे में बताते हैं जो कपल एक दूसरे को लेकर सोचते हैं। दोनों एक दूसरे को अपना बेस्ट पार्टनर मानते हैं और विराट ने कई इंटरव्यूज में भी इस बात का खुलासा किया है कि अगर वो अनुष्का से शादी नहीं करते तो वो आज कहां होते। अनुष्का ने इटली में शादी की थी और जिस साल कपल ने शादी की तो उन्होंने सबको इस बात से हैरान कर दिया था, क्योंकि किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ये दोनों शादी करने वाले हैं।

अनुष्का ने ये भी कहा था, वो अपनी शादी को बिल्कुल रियल रखना चाहते थे। हमे इसे पब्लिक नहीं करना चाहते थे, क्योंकि अगर हम इसे पब्लिक करते हैं तो ये हमें याद दिलाता है कि हम सेलिब्रेटी हैं। अनुष्का ने एक बार ये भी बताया था कि वो अपने माता-पिता के खातिर भी इस शादी को सबके सामने लाना नहीं चाहती थीं, उन्होंने कहा था, हमारे माता-पिता ने हमारे लिए बहुत कुछ खोया है और हमारे बुरे टाइम में हमें बहुत सपोर्ट किया है। इसलिए हम शादी को पब्लिक करके इसके महत्व को कम नहीं करना चाहते थे।

अनुष्का को बेस्ट फ्रेंड मानते हैं विराट

साथ ही विराट ने भी अपने कई इंटरव्यूज में अनुष्का को लेकर बयान दिया है, उन्होंने कहा है, कि अनुष्का ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है, उन्होंने ये भी कहा था कि अगर मैं उनसे नहीं मिलता तो आज मैं वो नहीं होता जो आज हूं, उन्होंने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया और ये चीज मेरे क्रिकेट में बखूबी दिखी है। अनुष्का मेरी बेस्ट फ्रेंड और मेरी अच्छी पार्टनर हैं। दोनों कपल एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं ये बात उन्होंने कई इंटरव्यूज में कबूली है, विराट हमेशा रियल रहते हैं, यही कारण है कि अनुष्का ने उनसे शादी की। साथ ही कपल के रिश्ते में और हसीन पल तब आया जब 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका ने इस दुनिया में कदम रखा, तब अनुष्का और विराट की खुशी सातवें आसमान पर थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ