Bollywood की महंगी फिल्म एक KISS से कैसे फ्लॉप? कर्ज में डूबा हिंदी सिनेमा का बड़ा धड़ा

Bollywood Flop Film: हिंदी सिनेमा की एक ऐसी फिल्म, जिसके ऊपर बेशुमार दौलत और टाइम खर्च हुआ, लेकिन फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। लोगों ने इस फिल्म से दूरी बना ली और हिंदी सिनेमा का एक बड़ा धड़ा कर्ज में डूब गया।

razia sultan

razia sultan

Bollywood Flop Film: हिंदी सिनेमा की कई फिल्मे ऐसी हैं, जिनको बनाने में मेहनत, पैसा और टाइम तो खूब लगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आते ही वो पिट गई। इस लिस्ट में कई फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही फुस्स हो गई। हालांकि, आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जो ना सिर्फ फ्लॉप हुई बल्कि उसकी वजह से हिंदी सिनेमा का एक बड़ा धड़ा कर्ज में डूब गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

किस फिल्म की वजह से हिंदी सिनेमा कर्ज में डूबा?

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक ‘रजिया सुल्तान’ है। जी हां, इस फिल्म को बनाने में तो सात साल का समय लग गया, लेकिन रिलीज होते ही ये बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म में दिल्ली की महिला शासक रजिया सुल्तान की लव स्टोरी को दिखाया गया था। फिल्म में रजिया का किरदार हेमा मालिनी ने निभाया था और याकूत के किरदार में धर्मेंद्र नजर आए थे।

विज्ञापन

फिल्म बुरी तरह फ्लॉप

इस फिल्म को बेहद उम्मीदों के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था, लेकिन स्लो स्पीड़, फिल्म की कहानी और फिल्म के डायलॉग लोगों के पल्ले ही नहीं पड़े और लोगों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस फिल्म में याकूत बने धर्मेंद्र को ब्लैक फेस में दिखाया गया था, जो दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया और लोगों ने इस फिल्मों को देखना ही पसंद नहीं किया।

सबको हुआ नुकसान

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा फैमिली वाले लोगों ने भी फिल्म को देखना अवॉयड किया। दरअसल, फिल्म में दिखाए दो फीमेल के किसिंग सीन पर मौलवियों ने आपत्ति जताई और इस वजह से एक वर्ग अपने आप ही फिल्म से दूर हो गया। इस फिल्म को बनाने के लिए कमाल अमरोही ने बड़ा कर्ज उठाया था और फिल्म से होने वाले फायदे के लिए कई हिस्सेदार बनाए गए, लेकिन इससे सबको नुकसान हुआ।

विज्ञापन

कमाल अमरोही को बड़ा झटका

इस फिल्म के फ्लॉप होने से बॉलीवुड के कई बड़े फायनेंसर को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा और आईएमडीबी ने भी बेहद बड़े नुकसान की बात कही। इस फिल्म से हर किसी को नुकसान ही झेलना पड़ा और इस वजह से हिंदी सिनेमा का एक बड़ा धड़ा कर्ज में डूब गया। इस फिल्म के फ्लॉप होने का सबसे बड़ा नुकसान कमाल अमरोही ने उठाया क्योंकि इसके बाद उनके डायरेक्शन में बनी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ