Salman Khan को स्टार बनाने में Sharda Sinha का भी हाथ, मात्र 76 रुपये में किया था ये काम

Sharda Sinha, Salman Khan: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जाहिर कर रहा है। शारदा सिन्हा भोजपुरी इंडस्ट्री का बेहद बड़ा नाम थीं।

Sharda Sinha, Salman Khan

Sharda Sinha, Salman Khan

Sharda Sinha, Salman Khan: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जाहिर कर रहा है। शारदा सिन्हा भोजपुरी इंडस्ट्री का बेहद बड़ा नाम थीं। ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का लोहा मनवाया। सलमान खान की फिल्म के लिए भी शारदा सिन्हा ने बेहद कमाल का गाना गाया था, जिसके लिए उन्होंने बेहद कम फीस चार्ज की थी।

विज्ञापन

महज 76 रुपये फीस ली

बिहार कोकिला के नाम से जानी जाने वाली शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड के लिए कई गानों को अपनी आवाज दी है। इस लिस्ट में मैंने प्यार किया का गाना ‘कहे तोसे सजना’ भी शामिल है। इस गाने को गाने के लिए शारदा ने महज 76 रुपये बतौर फीस लिए थे। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा शारदा सिन्हा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का गाना ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ को भी अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन

लोगों के दिलों में शारदा सिन्हा की खास जगह

इतना ही नहीं बल्कि शारदा सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन का विदाई सॉन्ग ‘बाबुल’ को भी अपनी आवाज दी है। इसके कई सालों बाद शारदा ने वेब सीरीज महारानी का गाना ‘निर्मोहिया’ गाया था। शारदा ने जितने भी गाने गाए, वो लोगों को खूब पसंद आए और उन्होंने अपने दम पर लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है।

विज्ञापन

72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा

इसके साथ ही अगर शारदा सिन्हा के आखिरी गीत की बात करें तो उन्होंने आखिरी छठ गीत ‘दुखवा मिटाई छठी मइया’ गाया है। भले ही कुछ भी हो लेकिन शारदा हमेशा ही अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। गौरतलब है कि शारदा सिन्हा ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। शारदा लंबे समय से बीमारी से परेशानी थी और 5 नवंबर को उनका निधन हो गया।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं शारदा सिन्हा

बता दें कि शारदा सिन्हा को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था जहां वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। बीते दिन से ही शारदा की गंभीर हालत की खबरें आ रही थीं, लेकिन उनके बेटे ने कहा था कि वो लड़ रही हैं। शारदा सिन्हा को छह सालों से ब्लड कैंसर था। 26 अक्टूबर को शारदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो डॉक्टरों की देखरेख में थीं, लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रहा हैं। आज यानी बुधवार को उनका पार्थिव शरीर विमान से पटना ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ