इन सेलेब्स ने सरेआम कबूला अपने क्रश का नाम, लिस्ट में Sara और Tripti भी शामिल

Bollywood Celebs Crush: एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उनका पहला क्रश शाहरुख खान हैं। तृप्ति से पहले भी कई सेलेब्स सरेआम अपने क्रश का नाम ले चुके हैं।

Bollywood Celebs Crush

image credit: social media

Bollywood Celebs Crush: बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस पर आम लोगों का बहुत क्रश होता है। कभी-न-कभी कहीं-न-कहीं कोई-न-कोई अपने क्रश के बारे में बातें करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सेलेब्स को भी सेलिब्रिटीज पर क्रश होता है और वह इसके बारे में खुलेआम बातें भी कर चुके हैं। हाल ही में एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उनका पहला क्रश शाहरुख खान और दूसरा क्रश रणबीर कपूर हैं। तृप्ति से पहले भी कई सेलेब्स सरेआम अपने क्रश का नाम ले चुके हैं।

विज्ञापन

सारा अली खान

विज्ञापन

सारा अली खान को सबसे पहले कॉफी विद करण के सीजन 6 में देखा गया था। शो के बीच में करण ने सारा से एक ऐसे एक्टर का नाम पूछा था जिसे वह डेट करना चाहती हैं। जिस पर सारा ने जवाब दिया कि वह विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती है। सारा के जवाब पर करण ने कहा था कि उन्हें आपको डेट करने में कोई आपत्ति नहीं होगी।

विज्ञापन

आलिया भट्ट

विज्ञापन

कॉफी विद करण सीजन 4 में आलिया भट्ट ने कबूल किया था कि वह हमेशा रणबीर कपूर पर क्रश करती थीं और किसी दिन उनसे शादी करना चाहती थीं।

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के स्टाइल और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। लेकिन वह भी राज कुंद्रा के अलावा किसी और की दीवानी हैं और उस एक्टर का नाम है कार्तिक आर्यन। शिल्पा ने अपनी फिल्म निकम्मा के प्रमोशन के दौरान यह बात कही थी।

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर

विज्ञापन

अपने लुक्स और स्टाइल से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर भी अपने क्रश के बारे में बात कर चुकी हैं। श्रद्धा कपूर ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि उन्हें ऋतिक रोशन पर क्रश है।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर भले ही मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त उन्हें करीना कपूर पर क्रश था। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘करीना मेरी पहली क्रश थीं। जब मैं पहली बार उनसे मिला तो पता चला कि वह बिना मेकअप के और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।’

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C0goNOPII5v/?img_index=1

करीना कपूर

विज्ञापन

करीना कपूर का लियोनार्डो डि-कैप्रियो पर बचपन से ही क्रश है। उन्होंने एक टीवी चैट शो में कहा था कि वो 1997 से ही लियोनार्डो की फैन हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ