कभी इंजीनियरिंग की ब्राइट स्टूडेंट रही एक्ट्रेस; आज 46 करोड़ की नेटवर्थ, तापसी पन्नू की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से

Taapsee Pannu Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अक्सर अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी एक्टिंग भी कमाल की है। तापसी पन्नू आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें।

Taapsee Pannu Birthday

Taapsee Pannu Birthday

Taapsee Pannu Birthday: तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी हमेशा टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से मरहेज नहीं करतीं। कंगना रनौत के साथ तू-तू-मैं-मैं हो या देश के मुद्दों पर अपनी राय रखना, तापसी पन्नू किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। चलिए आपको बताते हैं तापसी पन्नू के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें जिनके बारे में बेहद कम लोगों को ही पता है।

विज्ञापन

हिंदी से पहले तमिल, तेलुगु में कर चुकी हैं काम

तापसी तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं हैं। वो लाखों दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने फिल्म जगत में अब तक बेहतरीन काम किया है। तापसी के काम की हर कोई तारीफ करता रहा है। साल 2013 में आई फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से तापसी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तापसी आज 37 साल की हो गई हैं। समय के साथ उनका लुक भी पूरी तरह से बदल गया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

सिख परिवार में जन्मीं तापसी 

1 अगस्त 1987 को दिल्ली के एक सिख परिवार में तापसी पन्नू का जन्म हुआ। तापसी के पापा दिल मोहन पेशे से एक बिजनेसमेन हैं और उनकी मां निर्मलजीत पन्नू हाउस वाइफ हैं। तापसी बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छी थीं। 12वीं में उन्होंने 90 पर्सेंट नंबर हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस में इंजिनियरिंग की। हालांकि ग्रैजुएशन के बाद उनका मन डोल गया और उन्होंने मॉडलिंग की तरफ अपना करियर आगे बढ़ाने का फैसला किया।

विज्ञापन

मॉडलिंग से शुरू किया तापसी ने करियर

तापसी पन्नू ने साल 2008 में चैनल V के टैलंट हंट शो गेट गॉरजस में ऑडिशन दिया, जिसमें वो सिलेक्ट भी हो गईं। इसके बाद तापसी ने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी पार्टिसिपेट किया। करीब 2 साल तक तापसी ने मॉडलिंग की और इस दौरान रिलायंस ट्रेंड्स, रेड एफएम, कोका-कोला, मोटोरोला, पैंटालून जैसे कई बड़े ब्रैंड्स के लिए तापसी पन्नू ने काम किया।

तापसी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तेलुगू फिल्म से। उन्होंने 2010 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘झुम्मांदी नादम’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। तापसी ने तेलुगू, तमिल और मलयालम तीनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

बतौर एक्ट्रेस तापसी के करियर का टर्निंग प्वाइंट

साल 2013 में अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म ‘बेबी’ में तापसी ने बेहतरीन काम किया। इस फिल्म में सीक्रेट एजेंट शबाना के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके बाद हर एक फिल्म के साथ तापसी छाने लगीं। फिल्म  ‘पिंक’, ‘नाम शबाना’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुल्क’, ‘मनमर्जियां’, ‘बदला’, ‘मिशन मंगल’, ‘थप्पड़’, ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘रश्मि रॉकेट’ जैसे कई फिल्मों में उन्होंने फैंस को इंप्रेस किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ