Vijay Kadam Death News: वरिष्ठ और लोकप्रिय मराठी अभिनेता विजय कदम का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वो 68 वर्ष के थे और पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि उनके एक्टर दोस्त जयवंत वाडकर ने की है, जिन्होंने इस दुखद खबर को फैंस के साथ शेयर करते हुए उनके जीवन की बहादुरी की सराहना की। एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विजय के निधन से दुखी हुए फैंस
बाल कलाकाल के रूप में शुरू किया करियर
विजय कदम ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और 1980 के दशक में हास्य भूमिकाओं के लिए फेमस हुए। उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत थिएटर से की और धीरे-धीरे मराठी सिनेमा, टेलीविजन सीरियल्स और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। विजय कदम ने भारतीय सिनेमा के दिग्गजों शरद तालवलकर और राजा गोसावी को अपना आदर्श माना और उनके नक्शे कदम पर चलते हुए कई अलग-अलग रोल्स किए।
विजय कदम के निधन पर उनके दोस्त जयवंत वाडकर ने कहा, “विजय कदम ने कैंसर से बहादुरी से संघर्ष किया। शुरुआत में उनकी सेहत में सुधार हुआ था लेकिन हाल ही में उनकी हालत बिगड़ गई थी। लगभग 25 दिन पहले उन्हें एसिडिटी की दिक्कत भी आई थी। उनके निधन से हम सभी दुखी हैं।”
यह भी पढ़ें: सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता का कैंसर से निधन, देर रात होगा विजय का अंतिम संस्कार
विजय के दोस्त जयवंत ने दी जानकारी
वाडकर ने विजय कदम की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा, “वो काफी अच्छे अभिनेता थे। उन्होंने मराठी सिनेमा से लेकर हिंदी फिल्मों तक अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स किए। उनके जैसे एक्टर को ढूंढना मुश्किल है। उनकी मौत से इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन आ गया है। वो मेरे परिवार की तरह थे।”
विजय कदम का बेहतरीन काम
विजय कदम के करियर में कई अहम भूमिकाएं शामिल हैं, जिनमें “रथचक्र”, “विच्छा माझी पुरी करा”, “टुर टुर”, और “सही रे सही” जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। उन्होंने “इरसल कार्ती”, “वसु देव बलवंत फडके”, और “हलद रसली कंकू हसला” जैसी मराठी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की “घर एक मंदिर” और “अफलातून” जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
विजय कदम की शनिवार को अंधेरी-ओशिवारा श्मशान घाट पर की जाएगी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटा शामिल हैं, जो इस कठिन घड़ी में उनके साथ हैं।
एकनाथ शिंदे ने शोक किया व्यक्त
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विजय कदम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “विजय कदम के निधन से मराठी थिएटर को एक बड़ी क्षति हुई है।
यह भी पढ़ें: अरहान नहीं जानता कि मैं क्या करती हूं? Paris Olympics में दिखीं Malaika Arora ने खोला बेटे का राज
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines