बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ने बेचा मुंबई का फ्लैट, 7 करोड़ में हुई डील, बेचने की वजह आई सामने

Aftab Shivdasani Sells Mumbai Flat: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ने अपना मुंबई का एक फ्लैट बेच दिया है। 17 अगस्त 2024 को ये सौदा किया गया है।

Bollywood Actor Sells Mumbai Flat

Bollywood Actor Sells Mumbai Flat

Aftab Shivdasani Sells Mumbai Flat: बॉलीवुड के फेमस एक्टर आफताब शिवदासानी को लेकर बड़ी खबर सामन आई है। दरअसल अभिनेता और निर्माता ने अपने 1,304 स्क्वायर फीट वाले घर को 7 करोड़ में बेच दिया है। आफताब के इस कदम को मुंबई रियल एस्टेट बाजार में बड़ा सौदा माना जा रहा है। अभिनेता और निर्माता आफताब शिवदासानी के इस लेन-देन की जानकारी जपकी डॉट कॉम के जरिए मिली है, जहां इससे जुड़े कुछ दस्तावेज भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बिकने वाले फ्लैट की जानकारी

ये फ्लैट मुंबई के लोअर परेल क्षेत्र में स्थित रहेजा एटलांटिस नाम का गेटेड प्रोजेक्ट था। इस परियोजना को रहेजा यूनिवर्सल प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया था। है। रहेजा एटलांटिस में तीन टावर्स हैं, जिनमें 2-6 BHK कॉन्फिगरेशन की 300 से ज्यादा यूनिट्स मौजूद हैं। मौजूदा वक्त में इस परियोजना की हर यूनिट की कीमत 5 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani)

सौदे के तहत अपार्टमेंट के साथ तीन कार पार्किंग जगहों को भी बेचा गया है। ये लेन-देन 17 अगस्त 2024 को किया गया था, जिसमें 35 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की पंजीकरण फीस लगी। वहीं खरीदार के तौर पर वैशाली पंकज समधानी का नाम दर्ज किया गया है। हालांकि फिलहाल एक्टर ने अपने इस फैसले को लेकर कोई बात शेयर नहीं की है। आखिर उन्होंने ये फ्लैट क्यों बेचा है इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन

इस वजह से आफताब ने बेचा फ्लैट

रिपोर्ट्स की मानें तो आफताब ने अपनी संपत्ति को मुनाफा कमाने के लिए ही बेचा है। उन्होंने इस संपत्ति में इन्वेस्ट किया हुआ था इसलिए जब उन्हें इसमें अच्छा प्रॉफिट दिखा तो उन्होंने इसे बेच दिया।

आपको बता दें मुंबई का संपत्ति बाजार दशकों से बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक प्रमुख निवेश क्षेत्र रहा है। इस बाजार में कई फेमस सेलिब्रिटीज ने अपनी संपत्तियों की खरीद और बिक्री की है। यंग एक्टर्स सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जैसे सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी ने भी बेचा था फ्लैट

पिछले महीने बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी शबाना बाजपेयी ने मुंबई के महालक्ष्मी क्षेत्र में अपनी संपत्ति को 9 करोड़ में बेचा था। दस्तावेजों के मुताबिक, दंपति ने इस अपार्टमेंट को अप्रैल 2013 में 6.40 करोड़ में खरीदा था। उस समय लेन-देन पर 32 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की पंजीकरण फीस लगी थी।

इसके अलावा फिल्म निर्देशक साजिद खान ने भी पिछले महीने सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने जुहू में अपना अपार्टमेंट करीब 6 करोड़ में बेच दिया। हालांकि खबरों की मानें तो साजिद ने भी अपनी संपत्ति मुनाफा कमाने के लिए ही बेची।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ