Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने कर दिया 'खेला', दो दिन में तीन कंटेस्टेंट्स को बाहर धकेला

Bigg Boss OTT 3 Triple Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है अब गेम और ज्यादा इंटेस होती जा रही है। हाल ही में शो से दीपक चौरसिया बाहर हुए और अब खबरें हैं कि शो से दो और कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया है। आखिर कौन हैं वो दो कंटेस्टेंट्स चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Bigg Boss OTT 3 Triple Eviction

Bigg Boss OTT 3 Triple Eviction

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Triple Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एक के बाद एक एविक्शन देखने को मिल रहा है। शो को खत्म होने में अब बस 2 हफ्ते का वक्त बचा है, ऐसे में गेम बहुत ज्यादा इंटेंस होती जा रही है। वीकेंड का वार पर दीपक चौरसिया घर से बेघर हो गए और अब खबर आ रही है कि दो और कंटेस्टेंट्स का सफर बिग बॉस के घर में खत्म हो गया है, यानी 1 या 2 नहीं बल्कि 3-3 घरवाले बिग बॉस से एक साथ बाहर हो गए हैं। आखिर कौन हैं वो दो सदस्य जिनका सफर घर में खत्म हो गया है, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

सना सुल्तान का सफर हुआ खत्म

बिग बॉस के घर में सना सुल्तान पिछले काफी दिनों से खतरे में चल रही थीं। सना जब भी नॉमिनेशन में आती थीं तब ही उनपर एविक्शन की तलवाल लटक जाती थी। पिछले हफ्ते भी सना सुल्तान के एविक्ट होने के चांस थे लेकिन वो नॉमिनेशन में ही नहीं आईं। हालांकि इस बार सना सुल्तान एविक्ट हो गई हैं और साई केतन राव जिनके साथ सना अपना सबसे ज्यादा वक्त बिताती थीं अब वो थोड़े अकेले पड़ गए हैं।

Advertisment

अदनान शेख भी हुए घर से बेघर

बिग बॉस के घर में अभी 1 हफ्ते पहले ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर अदनान शेख ने मेकर्स को काफी निराश किया। ऐसा लग रहा था अदनान घर में जाते ही काफी धमाल मचाने वाले हैं लेकिन वो जो भी मकसद लेकर घर में पहुंचे थे उसमें वो पूरी तरह से असफल रहे। खबर है कि अब अदनान शेख को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, यानी एक हफ्ते बाद ही उनका सफर घर से खत्म हो गया।

दीपक चौरसिया पहले ही हो गए थे बाहर

वीकेंड का वार पर सबसे कम वोटों के चलते दीपक चौरसिया को पहले ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। दीपक चौरसिया के बाहर होने के बाद रणवीर शौरी काफी दुखी दिखे। वो ज्यादातर वक्त घर में दीपक के साथ बिताते थे और उनके जाने से सबसे गहरा धक्का रणवीर शौरी को ही पहुंचा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ