Elvish Yadav ने हैंग किया बड़े-बड़ों का सिस्टम, बना डाले ये 5 नए रिकॉर्ड
Edited By Nancy Tomar

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav
Edited By Nancy Tomar

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav
Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 खत्म हुआ है। इस बार शो की ट्रॉफी पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने नाम कर ली है। कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री की थी और शो जीतकर उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
आज एल्विश यादव वो पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके, जिसको पाने के लिए अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। शो को जीतने के बाद से ही लोगों में एल्विश के लिए एक अलग की क्रेज देखने के मिल रहा है। इतना ही बल्कि एल्विश कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं। चलिए जान लेते हैं कि चंद दिनों में ही उन्होंने क्या-क्या रिकॉर्ड तोड़े हैं?
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री की थी और शो में अपना जलवा दिखाया। टेलीविजन पर बिग बॉस 17 सालों से प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी जीत ले, लेकिन इस बार एल्विश ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है और शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि एल्विश यादव पहले वाइल्ड कार्ड विनर बने हैं।
वैसे तो एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है, लेकिन बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में उन्हें रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग्स मिली है। बता दें कि इस बार शो में एल्विश यादव और फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान के बीच जबरदस्त टक्कर थी और अंत में एल्विश ने ही शो की ट्रॉफी के अपने नाम कर लिया। बताते चलें कि शो के फिनाले के लास्ट 15 मिनय में उन्हें लगभग 280 मिलियन वोट्स मिले, जो बेहद शानदार है।
इस बार शो के फिनाले से पहले दिल्ली के रोहिणी में एक मीटअप रखा गया था, जिसमें एल्विश यादव को सपोर्ट करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। ऐसा पहले कभी किसी के लिए हुआ।
बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को जीतने के बाद जब एल्विश पहली बार इंस्टा पर लाइव आए तो उन्हें 5 लाख 94 हजार लोगों की व्यूअरशिप मिली, जो एमसी स्टेन से भी ज्यादा है। कुल मिलाकर एल्विश ने इंस्टा लाइव पर भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
बता दें कि शो जीतने के बाद एल्विश यादव ने हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मीटअप किया, जहां पर 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: