Bigg Boss कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के मुंह पर फेंकी कॉफी, एग्रेसिव हुआ घर का माहौल

Bigg Boss New Promo Video: बिग बॉस के नए प्रोमो वीडियो में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर गुस्से में कॉफी फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो जारी होते ही वायरल हो गया है।

Bigg Boss New Promo Video

Image Credit: Instagram

Bigg Boss New Promo Video: बिग बॉस 17 (Bigg Boss) में लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में हर दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं जिससे घर का माहौल काफी गर्म बना हुआ है। वैसे भी इस बार बिग बॉस के इस घर में दोस्तियां कम दुश्मनी ज्यादा देखी जा रही हैं। इसी बीच अब जो बिग बॉस का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है उसमें कुछ ऐसा है जिसे देखने के बाद दर्शकों के मुंह भी खुले रह जाएंगे। अब एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स इतने वायलेंट हो गए कि उन्होंने एक-दूसरे के मुंह पर कॉफी तक फेंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में बढ़ा तनाव

बता दें, हैरानी की बात तो ये है इस बार गुस्से में मुंह पर कॉफी फेंकने वाले कोई एक या दो सदस्य नहीं हैं। बल्कि इस बार तो बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर अपना अग्रेशन दिखाया है। इस वीडियो में बिग बॉस का हर कंटेस्टेंट एक-दूसरे के मुंह पर कॉफी फेंकता नज़र आया। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट तो ये है कि इन सभी सदस्यों का ये बर्ताव बिग बॉस के कहने पर ही देखने को मिला। क्योंकि ये एक नॉमिनेशन टास्क था।

https://www.instagram.com/p/C0bHQCMPVwU/

विज्ञापन

नॉमिनेशन टास्क में एक-दूसरी पर फेंकी कॉफी

इस बार नॉमिनेशन टास्क बड़ा ही इंटरस्टिंग होने वाला है। अब जिसको भी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट करना चाहते हैं वो उसके ऊपर कॉफी फेंकते हुए अपना कारण बताएंगे और उसे नॉमिनेट कर देंगे। ऐसे में मुनावर ने जहां ऐश्वर्या को नॉमिनेट किया तो दूसरी तरफ मनारा और अंकिता की दुश्मनी भी बरकार दिखाई दी। अरुण ने भी अभिषेक पर इस दौरान टास्क की आढ़ में अपना गुस्सा निकाला। तो वहीं, ऐश्वर्या ने अभिषेक को बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। अब ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के दिल के धड़कने बढ़ा रहा है।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

फैंस को पसंद आई हसीनाओं की दुश्मनी

नए प्रोमो को देखने के बाद अब फैंस इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब शो में काफी हंगामा देखने को मिलने वाला है। बता दें, फैंस इस प्रोमो वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों को मनारा और अंकिता की दुश्मनी देखने में काफी मज़ा आ रहा है। सभी इस कैट फाइट को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ