Bigg Boss 20: 'एक्टिंग कमाल की…', सलमान खान ने काजी तौकीर की खोली पोल; घरवालों के सामने किया एक्सपोज

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ है. इसमें सलमान खान काजी तौकीर को घरवालों के समाने एक्सपोज करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ का ये लेटेस्ट प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है.

bigg boss 20 salman khan qazi touqeer

सलमान खान ने काजी तौकीर को किया एक्सपोज (Pic Credit- Bigg Boss 20 Promo Jiohotstar)

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ट्रोलर्स की क्लास लगाई. सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों पर सलमान खान ने खूब भड़ास निकाली. इस दौरान सलमान खान ने गुस्से में अपनी हैट फेंक दी और टी-शर्ट भी उतार दी. सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये अवतार काफी वायरल हो रहा है. वहीं इसी बीच एपिसोड के आखिर में सलमान खान अपने सीने में दर्द होने की शिकायत करते नजर आए. हालांकि सलमान खान ने तबीयत खराब होने का प्रैंक शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को सबक सीखाने के लिए किया. शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है.

विज्ञापन

लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल

दरअसल वीकेंड का वार के एपिसोड में आखिर में सलमान खान की तबीयत खराब होते हुए दिखती है, वहीं मेकर्स ने प्रोमो भी सलमान खान के इर्द-गिर्द ही रिलीज किया. इस प्रोमो में सलमान खान अपने सीने को पकड़े हुए जमीन पर लेटते नजर आ रहे हैं. वहीं बाद में सलमान खान ने स्टोरी शेयर कर फैंस को बताया कि ये उन्होंने काजी तौकीर को एक्सपोज करने के लिए प्रैंक किया है और वो पूरी तरी से ठीक हैं. साथ ही सलमान खान ने ये भी कहा कि बिग बॉस के मेकर्स ने प्रोमो को गलत तरीके से रिलीज किया है. वहीं इसके बाद मेकर्स ने प्रोमो को अपडेट भी किया. अब ये नया प्रोमो चर्चाओं में बना हुआ है.

विज्ञापन

काजी तौकीर हुए एक्सपोज

शो के नए प्रोमो में सलमान खान अपनी चेस्ट पर हाथ रखकर जमीन पर लेट जाते हैं, जिसके बाद सभी घरवाले भी टेंशन में आ जाते हैं. वहीं थोड़ी देर बाद सलमान खान बोलते हैं, ‘तौकीर जो मैं इस वक्त कर रहा हूं ये आप करते हैं एंटरटेनमेंट के लिए.’ इसके बाद कंटेस्टेंट्स भी हंसने लगते हैं और सलमान खान फिर से खड़े हो जाते हैं. इसके बाद सलमान खान काजी तौकीर की बात करते हुए आगे बोलते हैं, ‘एक्टिंग कमाल की है तौकीर ने, लेकिन ये गलत चला गया.’ इसके बाद अरिश्फा खान भी काजी तौकीर की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि इनसे बड़ा एक्टर कोई नहीं हो सकता.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लेटेस्ट एपिसोड?

वहीं प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए आगे कहते हैं कि मैं भी अच्छा एक्टर हूं. जिस पर आम्रपाली दुबे बोलती हैं कि सर आपने हमें डरा दिया था. ये एपिसोड आज यानी 20 सितंबर को कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे और जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे रिलीज किया जाएगा. वहीं इस एपिसोड में काजी तौकीर की पोल सभी कंटेस्टेंट्स के सामने खुलती नजर आएगी. बता दें काजी तौकीर बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच मेंटल हेल्थ का ड्रामा कर रहे हैं, वहीं अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी को फाइनली एक्सपोज कर दिया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ