Bigg Boss 19 Grand Finale Promo: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आज खत्म होने वाला है. 7 दिसंबर यानी आज टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को शो की ट्रॉफी मिल जाएगाी और वो 19वें सीजन का विनर बन जाएगा. फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए भर-भरकर वोट्स कर रहे हैं. वहीं मेकर्स ने हाल ही में ग्रैंड फिनाले का प्रोमो रिलीज कर दिया है. इसमें ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट्स टॉप 5 फाइनलिस्ट के साथ मिलकर डांस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं. फरहाना भट्ट जहां ‘हंगामा’ मचा रही हैं तो वहीं शहबाज-अमाल ‘हेलो ब्रदर’ कहते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ग्रैंड फिनाले में कौन-कौन डांस करने वाला है?
फरहाना संग किसने किया डांस?
‘बिग बॉस 19’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक के बीच जीतने की होड़ मची हुई है. इसी बीच मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है उसमें ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स डांस से स्टेज पर आग लगाते नजर आ रहे हैं. फरहाना भट्ट के साथ कुनिका सदानंद और नेहल चुडासमा ‘क्वीन’ फिल्म के गाने ‘हंगामा हो गया’ पर जुगलबंदी करती नजर आ रही हैं. तीनों की पर्सनैलिटी भी शो में काफी स्ट्रॉन्ग रही है, जो उनकी परफॉर्मेंस में भी दिखाई दे रही है.
शहबाज-अमाल की दोस्ती
वहीं शहबाज बदेशा और अमाल मलिक डांस के जरिए अपनी दोस्ती दिखाते नजर आ रहे हैं. शहबाज और अमाल ‘हेलो ब्रदर’ गाने पर अपनी बॉन्डिंग दिखाते नजर आए. शहबाज और अमाल के साथ-साथ बिग बॉस के घर में गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की दोस्ती ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वहीं फिनाले में गौरव और मृदुल भी अमाल और शहबाज के साथ ‘हेलो ब्रदर’ गाने पर डांस करते नजर आएंगे. प्रोमो में शहबाज-अमाल और गौरव-मृदुल की बॉन्डिंग काफी प्यारी लग रही है.
‘अभिनूर’ का रीयूनियन
फरहाना, कुनिका, नेहल, शहबाज, अमाल, गौरव और मृदुल के अलावा प्रोमो में एक और जोड़ी डांस करते हुए दिखाई दी. ये जोड़ी अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की है. बिग बॉस के घर के बाद एक बार फिर बिग बॉस के स्टेज पर अशनूर और अभिषेक की जोड़ी ऑडियंस को देखने को मिलने वाली है. अशनूर और अभिषेक ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के ‘ये लड़का है दीवाना’ गाने पर डांस करते नजर आए. प्रोमो से ये तो साफ हो गया है कि कंटेस्टेंट्स शो के खत्म होते-होते एक बार फिर ऑडियंस को एंटरटेन करते दिखाई देंगे.