Bigg Boss 19 Grand Finale: कब और कहां देखें बिग बॉस 19 का फिनाले? अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को ऐसे करें वोट

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ का आज यानी 7 दिसंबर को फिनाले होने वाला है. वहीं चलिए आपको भी बताते हैं कि इस शो को आप कब और कहां देख सकेंगे. इसके साथ ही जान लें कि अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को कैसे वोट करें?

Bigg Boss 19 Grand Finale

Bigg Boss 19 Grand Finale

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को आज सीजन का विनर मिल जाएगा. टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक के नाम ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी हो जाएगी. इसके बाद से फैंस की भी दिलों की धड़कन तेज हो गई है. हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करने में लगा है. 106 दिन बिग बॉस के घर में बिताने के बाद फाइनली कंटेस्टेंट्स अपने घर में जा सकेंगे. टॉप 5 में तान्या मित्तल, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे हैं और फैंस अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को खूब सपोर्ट कर रहे हैं. इसी बीच ऑडियंस हम ऑडियंस को बताना चाहते हैं कि आप ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले कब और कहां देख सकते हैं?

विज्ञापन

टॉप 5 का जर्नी वीडियो

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की जर्नी वीडियो दिखाई गई. सोशल मीडिया पर भी इन कंटेस्टेंट्स की जर्नी की खूब तारीफ की जा रही है. बिग बॉस का ये पहला सीजन है जहां पता ही नहीं चल पा रहा है कि इस बार विनर कौन बन सकता है. शो के पांचों फाइनलिस्ट की अपनी-अपनी स्ट्रॉन्ग जर्नी रही है, जिसकी बदौलत आज ये कंटेस्टेंट्स फिनाले तक पहुंचे हैं. आज फाइनली पता चल जाएगा कि टॉप 5 में से कौन से कंटेस्टेंट को ट्रॉफी मिलने वाली है.

विज्ञापन

कब और कहां देखें?

7 दिसंबर यानी आज होने वाले इस ग्रैंड फिनाले में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स अपनी डांस परफॉर्मेंस से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं. फैंस शो के ग्रैंड फिनाले को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं ओटीटी के बाद ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. जहां रिवील हो जाएगा कि ‘बिग बॉस 19’ की चमचमाती ट्रॉफी किसे मिलने वाली है.

विज्ञापन

कैसे करें वोट?

‘बिग बॉस 19’ के अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए आप ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं. अपने मोबाइल में जियोहॉटस्टार ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद इस ऐप में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें और लॉगिन कर लें. ‘बिग बॉस 19’ सर्च करके Vote Now पर क्लिक करें. इसके बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की फोटोज आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगी और आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे. आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को 99 वोट्स तक दे सकते हैं. वोटिंग लाइन्स आज सुबह 10 बजे तक ही खुली हैं. वहीं टॉप 2 की घोषणा होने के बाद 10-15 मिनट के लिए फिर से वोटिंग लाइन्स खोली जाएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ