Ashnoor Kaur ने Tanya Mittal को किया एक्सपोज, Bigg Boss 19 की फेक कंटेस्टेंट बनी इंफ्लुएंसर!

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में अशनूर कौर कम उम्र की होकर भी काफी चमकतीं नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। लेटेस्ट एपिसोड में अशनूर ने तान्या को एक्सपोज कर दिया।

tanya mittal (1)

Bigg Boss 19: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर ‘बिग बॉस 19’ की सबसे यंग कंटेस्टेंट हैं। कम उम्र की होने के बाद भी बिग बॉस में उनके बेबाकी वाले अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में अशनूर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या को एक्सपोज कर दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को अब यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं और तान्या को बिग बॉस 19 की फेक कंटेस्टेंट बता रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं अशनूर ने तान्या को कैसे एक्सपोज किया है?

विज्ञापन
विज्ञापन

तान्या ने क्या कहा?

दरअसल शो में तान्या मित्तल घर के कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए कहती हैं कि वो छोटे शहर और छोटे परिवार से बिलॉन्ग करती हूं। जहां उन्हें घर से बाहर निकलने की भी परमिशन नहीं थी। तान्या कहती हैं, ‘मैंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ झेला है, स्ट्रिक्ट फैमिली होने के बावजूद मैं इस शो में आ पाई हूं ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं कभी घर से बाहर भी घूमने नहीं गई थी, क्योंकि मेरी फैमिली को ये सब पसंद नहीं था।’

अपने ही बयान से पलटीं तान्या

वहीं कुछ देर बाद ही तान्या शो में कहती हैं कि मैं जहां भी जाती हूं मेरे साथ सिक्योरिटी गार्ड्स होते हैं। इस पर अशनूर शॉक्ड हो जाती हैं और वो उनसे पूछती हैं कि जब उनकी फैमिली उन्हें बाहर ही नहीं जाने देती तो सिक्योरिटी गार्ड्स क्यों रखे हुए हैं? इस पर तान्या पलटते हुए कहती हैं कि मेरी फैमिली के सभी लोगों के साथ सिक्योरिटी रहती है, ये हमारी फैमिली में नॉर्मल चीज है।

विज्ञापन

अशनूर ने किया एक्सपोज

वहीं तान्या की सिक्योरिटी गार्ड्स वाली बात पर अशनूर जीशान कादरी से बात करते हुए कहती हैं कि तान्या पहले बोल रही थीं कि वो एक छोटी फैमिली से आती हैं और अब बोल रही हैं कि उनकी फैमिली के सभी लोगों के साथ सिक्योरिटी गार्ड्स रहते हैं। ये काफी अनकॉमन लग रहा है। यहां तक अशनूर तान्या की पोल खोलते हुए कहती हैं कि वो लाइमलाइट में आने के लिए झूठ बोल रही हैं। इस पर जीशान भी अशनूर की बात पर एग्री करते हैं।

फैंस ने तान्या को बताया फेक

सोशल मीडिया पर अशनूर के इस पॉइंट ऑफ व्यू की काफी तारीफ हो रही है। यूजर्स तान्या को बिग बॉस 19 की फेक कंटेस्टेंट बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर तान्या को उनकी स्टेटमेंट के लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं बता दें मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो भी जारी किया है जिसमें अशनूर और तान्या के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है। तान्या अशनूर को बदतमीज बोल रही हैं। दोनों के बीच का झगड़ा ऑडियंस को अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ