---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में सलमान खान के निशाने पर कौन? गुणरत्न ने फिर दिखाया भौकाल

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के रियलिट शो बिग बॉस 18 के पहले वीकेंड के वार का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। पहले ही हफ्ते में घरवालों ने एक-दूसरे के मुखौटे उतारे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 पहले ही दिन से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। एक हफ्ता पूरा कर चुका यह शो अब वीकेंड के वार में पहुंच गया है। ग्रैंड प्रीमियर के बाद आज रात सलमान खान घरवालों से दोबारा मुखातिब होंगे। एपिसोड देखने के लिए फैंस भीर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने कुछ घंटे पहले ही वीकेंड का वार का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान घरवालों को रियलिटी चेक देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घरवालों को मिला रियलिटी चेक

बिग बॉस 18 वीकेंड के वार का पहला प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को रियलिटी चेक देते हुए नजर आए।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

इस दौरान अरफीन खान ने अविनाश मिश्रा को रियलिटी चेक दिया। उन्होंने कहा कि अविनाश के अंदर ईगो की प्रॉब्लम है। उनके अंदर घमंड और गुरूर काफी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: Bigg boss 18: पहले हफ्ते में इन 7 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बाकी सब निकले फुस्की बम!

---खबर नीचे जारी है---

चाहत ने विवियन को लिया निशाने पर

टास्क के दौरान चाहत पांडे ने विवियन डीसेना का नाम लेते हुए कहा कि वो हमेशा ताने मारते हैं। चाहत ने कहा कि विवियन को जो कहना है, वो मेरे सामने मुंह पर कहने की दम रखें।

इस पर विवियन ने पलटवार करते हुए कहा, ‘मेरी और ईशा की बातचीत में इन्हें अपने कान लगाने की जरूरत क्या है?’ इस पर चाहत कहती हैं, ‘मेरे बारे में बात हो रही है या नहीं ये पता चल जाता है।’ ये कहते हुए वो विवियन के मुंह पर लगा मुखौटा फाड़ देती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सलमान के निशाने पर नायरा

वहीं वीकेंड के वार में सलमान खान ने नायरा एम बनर्जी को निशाने पर लिया। उन्होंने एक्ट्रेस से कहा कि पूरे हफ्ते में सिर्फ 4 बार ही वो कैमरे पर नजर आई ​हैं। सलमान ने कहा कि जिस वक्त बात करनी चाहिए उस वक्त नायरा चुप रहती हैं, जिस वक्त बात नहीं करनी चाहिए वो तब बात करती हैं। ये सुनकर नायरा भी शॉक्ड रह जाती हैं।

गुणरत्न सदावर्ते ने फिर दिखाया भौकाल

प्रोमो में दिखाया गया कि जब सलमान खान गुणरत्न सदावर्ते से पूछते हैं कि क्या वाकई सरकार उनसे डरती है? इसका जवाब देते हुए एडवोकेट कहते हैं, ‘मैं जब कहता हूं बंबई चालू तो बंबई चालू होती है। अभी मेरी चलती है क्योंकि मैं डंके की चोट पर बोलता हूं।’ अपने इस दावे से गुणरत्न ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 12, 2024 08:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola