---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 के फिनाले वीक में हुआ ‘खेला’, इस कंटेस्टेंट के बेघर होने का मिला हिंट!

Bigg Boss 18 Finale Week Eviction: बिग बॉस 18 के घर से हाल ही में चाहत पांडे का एविक्शन हुआ है। अब एक और एविक्शन का हिंट मिल रहा है। आखिर कौन होगा वो सदस्य, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Finale Week Eviction: फिनाले वीक में पहुंचते ही अब ‘बिग बॉस 18’ और भी दिलचस्प हो गया है। शो अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां शो का विजेता 19 जनवरी को मिलेगा। इससे पहले इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन भी देखने को मिलेगा, जहां किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा। अब इसी एविक्शन को लेकर एक बड़ा हिंट मिल गया है। आखिर कौन सा कंटेस्टेंट फिनाले से 3 दिन पहले बाहर हो जाएगा। जनता ने क्या फैसला सुनाया है, चलिए आपको बताते हैं।

शिल्पा शिरोडकर को मिली सबसे निचली रैंक 

दरअसल आखिरी हफ्ते की पॉपुलेरिटी रैंकिंग के हिसाब से शिल्पा शिरोडकर को सबसे कम लाइक्स मिले हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें सबसे कम पसंद किया जा रहा है। अगर इसी रैंकिंग को आधार माना जाए तो इस हफ्ते शिल्पा शिरोडकर का सफर बिग बॉस 18 में खत्म हो जाएगा। जाहिर है शिल्पा शिरोडकर, ईशा सिंह और चुम दरांग में से ही कोई एक कंटेस्टेंट बाहर होगा। अब ईशा सिंह शो के मेकर्स की लाडली है, वहीं चुम दरांग को जनता काफी पसंद कर रही हैं। ऐसे में शिल्पा शिरोडकर पर ही बेघर होने का बम फट सकता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रजत दलाल बने सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस तक’ की रैंकिंग के हिसाब से सबसे ज्यादा लाइक्स जिस कंटेस्टेंट के पोस्ट को मिले हैं, वो हैं रजत दलाल। रजत पिछले काफी समय से ऑडियंस से सबसे ज्यादा सपोर्ट पा रहे हैं। ऐसे में रजत दलाल पॉपुलेरिटी रैंकिंग में सबसे ऊपर लगातार बने हुए हैं। रजत दलाल के बाद इस बार लिस्ट में करणवीर मेहरा का नाम सामने आ रहा है, जिन्होंने विवियन डीसेना को पीछे छोड़ दिया है। विवियन, जो पिछले काफी समय से नंबर 2 पर बने हुए थे वो अब नंबर 3 पर आ चुके हैं।

टॉप 5 को लेकर जंग जारी

शो में फिलहाल 7 कंटेस्टेंट्स हैं जिसमें से कोई 5 या 6 ही फिनाले वाले दिन तक बने रहेंगे। अब करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर में से कौन टॉप 5 में पहुंचता है, ये देखने वाली बात होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या टॉप 5 से पहले ही बेघर होंगी Chum Darang? ये हो सकता है Bigg Boss का प्लान

First published on: Jan 13, 2025 03:00 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola