अमेरिका ने पूर्वी प्रशांत महासागर में चार नावों पर किया हमला, 14 लोगों की मौत

अमेरिाक ने पूर्वी प्रशांत महासागर में चार नावों पर हमला किया है. मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना ने चार नावों पर हमले किए. इन हमलों में 14 लोग मारे गए हैं.

US attacik
विज्ञापन

सरकार का दावा है कि ये नावें ड्रग तस्करी कर रही थीं. एक व्यक्ति जिंदा बचा, जिसे मेक्सिको ने बचाया है. हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर हमलों का वीडियो भी शेयर किया जिसमें नावें जलती दिख रही हैं.

Advertisment

अमेरिकी सरकार लगातार ड्रग तस्करों के खिलाफ मुहिम चला रही है. अब तक कुल 57 लोग मारे जा चुके हैं. हालांकि सरकार ने अब तक कोई सबूत नहीं दिखाया कि मारे गए लोग ड्रग माफिया थे या नहीं. एक मृतक के परिवार ने कहा कि वह मछुआरा था और ड्रग तस्करी से उसका कोई संबंध नहीं था.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ