Satish Shah की मौत की असली वजह क्या? किडनी फेलियर नहीं इस वजह से गई दिग्गज एक्टर की जान
Satish Shah Death Reason: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन हो चुका है. अभिनेता के अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम नजर आईं. अभिनेता की प्रेयर मीट में भी सेलेब्स मायूस नजर आए थे.
Satish Shah, Rajesh Kumar. image credit- social media
Satish Shah Death Reason: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. सतीश शाह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. हर कोई सतीश के निधन पर दुख जता रहा है और दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है. जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि किडनी फेल होने की वजह से सतीश शाह की जा चली गई, लेकिन इस बीच अब राजेश कुमार ने कुछ और ही दावा कर दिया है और कहा है कि सतीश की मौत, किडनी फेलियर की वजह से नहीं हुई है.
राजेश कुमार ने किया खुलासा
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में राजेश कुमार ने कहा कि बीते 24-25 घंटे बहुत ही इमोशनल और ऐसे रहे हैं कि हम शब्दों में नहीं बता सकते. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं सतीश जी के निधन के बारे में कुछ चीजें साफ करना चाहता हूं. राजेश ने आगे कहा कि सतीश शाह को किडनी की परेशानी जरूर थी, लेकिन ये उनकी मौत की वजह नहीं है.
इस वजह से गई सतीश की जान
राजेश कुमार ने कहा कि सतीश शाह का निधन किडनी फेलियर की वजह से नहीं बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. राजेश ने आगे कहा कि बांद्रा स्थित अपने घर में सतीश शाह खाना खा रहे थे और अचानक से उनकी मौत हो गई. इस दौरान राजेश ने ये भी साफ कि सतीश शाह को किडनी की परेशानी थी, लेकिन वो पहले से ही कंट्रोल में थी. सतीश शाह का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है.
गौरतलब है कि 26 अक्टूबर को सतीश शाह का निधन हो गया था. सतीश शाह के निधन के बाद मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र ने एक बयान जारी किया था. अपने इस बयान में अस्पताल ने सतीश शाह के निधन की पुष्टि की थी और कहा था कि इमरजेंसी प्रयासों के बाद भी सतीश की जान को नहीं बचाया जा सका. अपने ऑफिशियल बयान में हॉस्पिटल ने कहा था कि आज सुबह सतीश शाह के घर से एक इमरजेंसी कॉल आई थी.
घर पर बेहोश मिले थे सतीश
इस बयान में आगे कहा था कि सतीश के घर से फोन आने के बाद एक मेडिकल टीम और एम्बुलेंस को तत्काल उनके घर पर भेजा गया, जहां पर एक्टर को बेहोश पाया गया था. एम्बुलेंस में ही सतीश को सीपीआर भी दिया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान को नहीं बचाया जा सका.