Zareen Khan क्यों हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड का किस पर फूटा गुस्सा?

Zareen Khan: जरीन खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उन्हें लेकर खूब बातें भी सुनने को मिलती रहती हैं. हाल ही में जरीन को एक वीडियो के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने विदेशी बॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर नजर आई थी.

Zareen Khan

Zareen Khan: जरीन खान बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. जरीन खान की मां की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इसकी जानकारी खुद जरीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए दी थी. इस बीच अब एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. सोशल मीडिया पर जरीन को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं और यूजर्स उन्हें खरी-खरी सुना रहे हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर जरीन का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में जरीन अपने विदेशी बॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर नजर आ रही हैं. जरीन का ये वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बाते होने लगी. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बीमार मां को घर छोड़कर जरीन ऐसे मस्ती कैसे कर सकती है? इसको लेकर यूजर्स ने एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया. हालांकि, गर्लफ्रेंड को ट्रोल होता देख जरीन के बॉयफ्रेंड से रहा नहीं गया और उन्होंने ट्रोलर्स को खूब सुनाया. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ