गुजराती लड़का कौन? जिसके साथ जुड़ा Chahat Pandey का नाम, Salman के एक्सपोज के बाद उठे सवाल

Chahat Pandey Boyfriend Exposed: बिग बॉस 18 के घर में फैमिली वीक में बहुत ड्रामा देखने को मिला जो कि अब वीकेंड का वार पर दोगुना हो गया है। सलमान खान ने हाल ही में चाहत पांडे के सीक्रेट बॉयफ्रेंड का खुलासा किया है जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया।

Chahat Pandey Boyfriend Exposed

Chahat Pandey Boyfriend Exposed

Chahat Pandey Boyfriend Exposed: बिग बॉस 18 के घर में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में फैमिली वीक हुआ जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले घर में एंटर हुए थे। इस दौरान चाहत पांडे की मां ने सबसे पहले अविनाश मिश्रा को जमकर खरी खोटी सुनाई। चाहत पांडे की मां ने बेटी के साथ बुरा बर्ताव करने के लिए रजत दलाल को भी आड़े हाथों लिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे कि अब वीकेंड का वार पर काफी बवाल देखने को मिला। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

चाहत की मां ने किया दावा

दरअसल चाहत पांडे की मां ने घर के अंदर जाकर कहा कि चाहत पांडे का आज तक ना कोई बॉयफ्रेंड है और ना ही कोई होगा। चाहत की मां ने ये दावा तब किया जब अविनाश ने चाहत का बाहर कोई बॉयफ्रेंड होने की ओर इशारा किया था। चाहत की मां ने कहा कि अगर वो किसी अंधे शख्स के साथ भी चाहत की शादी कर देंगी तो भी उनकी बेटी खुशी-खुशी ऐसा कर लेगी।

विज्ञापन

कैरेक्टर की नेशनल टीवी पर उड़ाईं धज्जियां

अब चाहत पांडे और उनकी मां के इसी झूठ को बिग बॉस ने एक्सपोज कर दिया है। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने चाहत पांडे के सीक्रेट बॉयफ्रेंड पर बड़ा खुलासा किया है। सलमान खान ने चाहत की कुछ पिक्चर्स सभी कंटेस्टेंट्स को दिखाईं जिसमें उन्हें किसी ने लव कहके एक तोहफा भेजा है। इससे पहले सलमान खान चाहत पांडे को गुजरात में कुछ-कुछ कहते हुए भी नजर आए।

विज्ञापन

गुजराती बिजनेसमैन को डेट कर रही थीं चाहत?

दरअसल ऐसा दावा किया गया है कि चाहत पांडे अपने शो की शूटिंग के दौरान एक गुजराती बिजनेसमैन को डेट कर रही थीं। अविनाश बार-बार शो में उसी शख्स की तरफ इशारा करते हैं। अब मेकर्स ने चाहत के बॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा करते उनके कैरेक्टर की धज्जियां जरूर उड़ा दी हैं। क्योंकि उनकी मां ने दावा किया था कि उनकी बेटी का आजतक कोई बॉयफ्रेंड नहीं है और अब नेशनल टीवी पर मां-बेटी के इसी दावे को मेकर्स ने नकार दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ