फिनाले से पहले Bigg Boss ने किया बड़ा 'खेला', ‘लाडली’ को बचाने के लिए रोका डबल एविक्शन

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने भी ऑडियंस के साथ बड़ा खेल किया है।

Bigg Boss 18 Double Eviction

Bigg Boss 18 Double Eviction

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 के फिनाले को अब बस 2 हफ्ते बचे हैं। 19 जनवरी को हमें पता चल जाएगा कि इस बार के सीजन का विनर आखिर कौन है? लेकिन इसी बीच अब मेकर्स ने बड़ा ‘खेला’ कर दिया है। जी हां, मेकर्स ने शो में डबल एविक्शन को इस वीकेंड का वार पर रोक दिया और एक कंटेस्टेंट को बचा लिया। अब आप सोच रहे होंगे कि बिग बॉस ने आखिर किसे बचा लिया, चलिए आपको बताते हैं।

नॉमिनेशन ट्रेंड में ईशा सिंह थी डेंजर जोन में

दरअसल इस हफ्ते जो-जो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे, उनमें कशिश कपूर को सबसे कम वोट्स मिले थे और उन्हें वीकेंड का वार के एपिसोड में एविक्ट कर दिया गया लेकिन कशिश के बाद जिस कंटेस्टेंट का सफर बिग बॉस के घर से खत्म हो सकता था वो थीं ईशा सिंह। ईशा सिंह को कशिश के बाद सबसे कम वोट्स मिले थे लेकिन बिग बॉस ने बड़ा खेला करते हुए डबल एविक्शन को ही रोक दिया, जिसके बाद ईशा सिंह यानी अपनी लाडली को मेकर्स ने एक हफ्ते के लिए और रोक लिया।

Advertisment

डबल एविक्शन का था प्लान

इससे पहले इस बार के वीकेंड का वार के एपिसोड में मेकर्स का प्लान था कि वो बॉटम 2 के कंटेस्टेंट्स को निकाल देंगे। हालांकि मेकर्स के ऊपर ये प्लान उल्टा पड़ गया क्योंकि कशिश कपूर के साथ बॉटम 2 में ईशा सिंह का नाम आ गया और फिर मेकर्स को डबल एविक्शन को रोकना पड़ गया।

फैमिली वीक में हुआ काफी ड्रामा

इसी बीच बिग बॉस 18 के इस हफ्ते में काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिला, जब सभी कंटेस्टेंट्स के घर से कोई ना कोई सदस्य आया था। इस दौरान विवियन की पत्नी ने अविनाश मिश्रा की फेक दोस्ती को एक्सपोज किया वहीं चाहत पांडे की मां ने भी ऐसी-ऐसी बातें कहीं जिसके बाद अब काफी बवाल देखने को मिल रहा है। शो को खत्म होने में अब बस 2 हफ्तों का समय बचा है, जिसके बाद शो का विनर मिल जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ