Bigg Boss 18: टॉप 5 में हुआ बड़ा उलटफेर, विनर बनने का दावेदार पॉपुलेरिटी रैंकिंग से बाहर!

Bigg Boss 18 Popularity Ranking: बिग बॉस 18 के घर में आए दिन समीकरण बदलते रहते हैं। जैसे घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती-दुश्मनी के कई किस्से देखने को मिलते हैं वैसे ही बाहर भी उनकी पॉपुलेरिटी रैंकिंग में बदलाव आते हैं।

Bigg Boss 18 Popularity Ranking

Bigg Boss 18 Popularity Ranking

Bigg Boss 18 Popularity Ranking: बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो का विजेता मिलने में अब बस 2 हफ्तों का समय बचा है। जल्द ही अब शो के विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा। इसी बीच शो में फैमिली वीक देखने को मिला जिसमें हर कोई अपने परिवारवालों से मिलकर काफी इमोशनल नजर आया। अब इसी हफ्ते के आधार पर पॉपुलेरिटी रैंकिंग सामने आई है जिसमें बड़ा उलटफेर इस बार देखने को मिला है। आखिर किस कंटेस्टेंट की टॉप 5 में एंट्री हो गई है और कौन इस लिस्ट से बाहर हुआ है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

चाहत पांडे

ओरमैक्स की पॉपुलेरिटी लिस्ट के हिसाब से इस हफ्ते टॉप 5 में चाहत पांडे ने जगह बना ली है। चाहत के इस लिस्ट में आने से अविनाश मिश्रा इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। पिछले पूरे हफ्ते चाहत पांडे अपनी मां की वजह से लाइमलाइट में रहीं। चाहत को इसी का फायदा इस हफ्ते मिला है और वो टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

विज्ञापन

शिल्पा शिरोडकर

पिछले काफी हफ्तों से शिल्पा शिरोडकर इस लिस्ट में लगातार अपनी जगह बना रही हैं। वो नंबर 4 पर फिलहाल है, इससे पहले शिल्पा नंबर 5 पर भी रही हैं। शिल्पा शिरोडकर का गेम पहले दिन से काफी निरंतर देखने को मिला है। वो कई मुद्दों पर अपनी राय देते हुए नजर आई हैं।

विज्ञापन

करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा को इस सीजन को जीतने का एक मजबूत दावेदार कहा जा रहा है, उन्हें इस लिस्ट में नंबर 3 की जगह मिली है। हालांकि जो हैरान कर देने वाली बात है वो ये है कि शो जीतने के मजबूत दावेदारों में से एक अविनाश का इस लिस्ट में नाम नहीं है।

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना को इस बार लिस्ट में नंबर 2 से ही संतोष करना पड़ेगा। विवियन पिछले काफी समय से नंबर 1 पर बने हुए थे, लेकिन पिछले दो हफ्तों से विवियन का ताज छिन चुका है।

विज्ञापन

रजत दलाल

रजत दलाल का नाम इस लिस्ट में नबंर 1 पर आया है। पॉपुलेरिटी के मामले में रजत दलाल का मुकाबला फिलहाल तो कोई भी दूर-दूर तक नहीं कर पा रहा है। पिछले दो हफ्तों से वो लगातार नंबर 1 पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ