Avniash Mishra पर 3 परिवारों ने लगाए संगीन इल्जाम, Eisha के भी उड़ाए होश!

Family Members Lashes out on Avniash Mishra: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते फैमिली वीक देखने को मिला, जहां कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने आकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान अविनाश मिश्रा पर एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले भड़के हैं।

Family Members Lashes out on Avniash Mishra

Family Members Lashes out on Avniash Mishra

Family Members Lashes out on Avniash Mishra: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते फुल ऑन ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज देखने को मिला जब कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने बिग बॉस के घर में कदम रखा। बहुत सी आखें नम नजर आईं तो कहीं परिवारवालों का गुस्सा भी दूसरे कंटेस्टेंट्स पर देखने को मिला। अविनाश मिश्रा पर एक के बाद एक कई कंटेस्टेंट्स के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। चलिए आपको बताते हैं आखिर किसने-किसने अविनाश पर आरोप लगाए।

विज्ञापन

चाहत पांडे की मां ने लगाए संगीन आरोप

सबसे पहले बिग बॉस के घर में चाहत पांडे की मां की एंट्री हुई। इस दौरान चाहत पांडे की मां ने अविनाश मिश्रा को आड़े हाथों लिया। चाहत पांडे की मां ने सबसे पहले अविनाश मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने चाहत के बारे में गलत बातें कही हैं। घर में कदम रखते ही चाहत की मां ने अविनाश को कड़ी चेतावनी दी और उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘हमारा पूरा परिवार दो दिन तक रोता रहा, आपने चाहत के चरित्र पर सवाल उठाए, जो हमें बिल्कुल भी मंजूर नहीं है।’ इसके अलावा चाहत की मां ने तो अविनाश को बड़ी अदालत की धमकी भी दे डाली।

विज्ञापन

विवियन की पत्नी ने साधा निशाना

इसके बाद विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली ने अविनाश मिश्रा की नकली दोस्ती को एक्सपोज किया। दरअसल अविनाश मिश्रा ने हाल ही में विवियन डीसेना को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया था और अब विवियन की पत्नी ने इस गेम प्लान को सभी घरवालों के सामने बेनकाब कर दिया है। नूरन ने कहा, ‘अविनाश, चाहे कुछ भी हो जाए, आप अपने दोस्तों को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट नहीं करते, लेकिन आपने विवियन को किया।’

विज्ञापन

कशिश की मां ने भी लिया आड़े हाथों

कशिश कपूर की मां ने भी बिग बॉस के घर में अविनाश मिश्रा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अविनाश से कहा आपने जानबूझकर फ्लर्ट वाली बात का मुद्दा बनाकर उस पर लाइमलाइट ली है। वीकेंड का वार पर आप एकदम बेचारा बन गए और सारी सिंपेथी आपने ले ली। हालांकि इस दौरान अविनाश ने भी कशिश कपूर की मां के सामने अपनी बात रखी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ