Bigg Boss 18: Eisha Singh ने आते ही मेकर्स पर लगाया आरोप, Salman बोले-चलो केस करते हैं

Eisha Singh In Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने एंट्री के साथ ही मेकर्स पर बड़ा आरोप लगा दिया है।

Eisha Singh In Bigg Boss 18

Eisha Singh In Bigg Boss 18

विज्ञापन

Eisha Singh In Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में टीवी की फेमस एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपनी एंट्री से धमाल मचा दिया। एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती की है। इस दौरान ईशा सिंह ने बताया कि मेकर्स उनके पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ गए थे। शो को करने के लिए उन्होंने मना कर दिया था लेकिन ईशा को मेकर्स ने ऐसा करने नहीं दिया। क्या कुछ कहा ईशा सिंह ने, चलिए आपको बताते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Advertisment

ईशा सिंह ने सलमान के साथ की मस्ती 

विवियन डीसेना के साथ शो ‘सिर्फ तुम’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ईशा सिंह ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान ईशा सिंह ने बताया कि कलर्स वालों ने उन्हें पूरी तरह से निचोड़ लिया है। ईशा ने कहा कि मैंने शो को करने से मना कर दिया था लेकिन फिर इन लोगों ने मेरी मां को फोन मिला दिया। इन लोगों ने उन्हें भी मुझे बिग बॉस में भेजने के लिए मनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सलमान कहते हैं कि हां ये लोग ऐसा ही करते हैं। मुझे भी ये लोग पूरी तरह से निचोड़ लेते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान ने कहा- चलो केस करते हैं

इसके बाद सलमान खान ने ईशा से कहा कि चलो इन लोगों के ऊपर केस कर देते हैं, जिसके बाद ईशा सिंह ने कहा कि जी सर मैं आपके साथ हूं। चलिए ऐसा ही करते हैं। आपको बता दें ईशा सिंह को बिग बॉस के मेकर्स काफी सालों से अप्रोच कर रहे थे लेकिन एक्ट्रेस हमेशा शो के लिए मना कर रही थीं। हालांकि इस बार ईशा शो के मेकर्स को मना नहीं कर पाई और ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने के लिए आ गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ