कास्टिंग काउच का हो चुकी शिकार, शादी के 14 साल बाद लिया तलाक, अब Bigg Boss 18 में आ रही बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस

Bigg Boss 18 Confirmed Contestant: बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने के लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन अब बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस का नाम शो के लिए फाइनल हो चुका है। जी हां ये एक्ट्रेस बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी है। आइए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस जो सलमान खान के शो में अपनी अनसुनी कहानी बताने आ रही है।

Bigg Boss 18 Confirmed Contestant

Bigg Boss 18 Confirmed Contestant

Bigg Boss 18 Confirmed Contestant: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 के अक्टूबर से शुरू होने की बात हो रही है। इसी बीच मेकर्स लगातार शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। आए दिन इसे लेकर नए-नए अपडेट्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी आए दिन अपडेट हो रही है।  अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस शो में हिस्सा लेने वाली है। जी हां ये एक्ट्रेस जो कभी कास्टिंग काउच पर खुलकर अपनी राय रख चुकी है। वो एक्ट्रेस जिसने हाल ही में अपने पति से शादी के 14 साल बाद तलाक लिया है। अब वो कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस में भाग लेने जा रही है। आखिर कौन है ये एक्ट्रेस चलिए आपको बताते हैं।

ईशा कोप्पिकर बनेंगी बिग बॉस 18 का हिस्सा

बिग बॉस 18 में इस बार हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर का नाम सामने आ रहा है। जी हां ऐसा कहा जा रहा है कि ईशा शो में पार्ट लेने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। वो पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं इसलिए उनकी कहानी जानने के लिए लोगों में काफी दिलचस्पी रहेगी, ऐसे में मेकर्स ने ईशा को शो के लिए कन्फर्म कर लिया है। अगर ऐसा होता है कि ईशा शो पर आएंगी तो जाहिर है कई राज ऐसे होंगे जो ईशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खोलेंगी जो शो के फॉर्मेट के हिसाब से काफी अच्छा रहेगा।

ईशा कोप्पिकर का कास्टिंग काउच पर छलका दर्द

इसी साल जून में ईशा के एक इंटरव्यू ने सनसनी मचा दी जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के काले सच को बयां किया। 18 साल की उम्र में उन्होंने बेहद डरावना कास्टिंग काउच झेला। उसकी आपबीती बताते हुए एक्ट्रेस रो भी पड़ीं। जब ईशा कोप्पिकर के साथ ऐसा हुआ, तब वो फिल्मों में अपना करियर शुरू कर रही थीं।

ईशा कोप्पिकर ने शादी के 14 सालों बाद लिया तलाक

ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग ने साल 2009 में शादी की थी। दोनों को शादी से एक बेटी रियाना नारंग भी है। अब सालों बाद इनके रिश्ते में खटास की खबरे सुनने को मिली जिसके बाद इसी साल टिम्मी नारंग ने एक्ट्रेस संग सेपेरेशन की खबर को कन्फर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले साल नवंबर में ही दोनों अलग हो गए थे और ईशा अपनी बेटी को साथ लेकर टिम्मी के घर से चली गई थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ