Karanveer के जीतने के बाद पॉपुलर यूट्यूबर का फूटा गुस्सा, Bigg Boss की पोल खोलने का वीडियो हुआ वायरल

Abhishek Malhan on Bigg Boss 18 Winner Karanveer: करणवीर मेहरा के बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने के बाद पॉपुलर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मेकर्स की पोल खोल रहे हैं।

Abhishek Malhan on Bigg Boss 18 Winner Karanveer

Abhishek Malhan on Bigg Boss 18 Winner Karanveer

विज्ञापन

Abhishek Malhan on Bigg Boss 18 Winner Karanveer: बिग बॉस 18 तो खत्म हो गया लेकिन लगता है शो से जुड़े विवाद अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। सीजन के विजेता बने करणवीर मेहरा, जिनके सपोर्ट में उतरे उनके फैंस तो काफी खुश हैं लेकिन दूसरी तरफ विवियन और रजत के फैंस बिग बॉस के मेकर्स से काफी नाराज हैं और लगातार शो को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रजत दलाल के शो से आउट होने का जिक्र वो पहले से ही करते आ रहे थे।

अभिषेक मल्हान ने मेकर्स की खोली पोल

बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप रह चुके अभिषेक मल्हान ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया कि वो केवल TRP बढ़ाने के लिए यूट्यूबर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभिषेक ने इस वीडियो में कहा था, ‘बिग बॉस शो रजत दलाल का इस्तेमाल करेगा जब तक उन्हें कंटेंट या TRP मिलती रहती है। जैसे ही मेकर्स को वो मिल जाएगा, वो उसे बाहर कर देंगे।’ अभिषेक का ये बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि शो के मेकर्स ने अपनी रणनीतियों के लिए रजत दलाल की पॉपुलेरिटी का इस्तेमाल किया और जब काम हो गया तो उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

Advertisment

एल्विश ने भी मेकर्स पर लगाया आरोप

फिनाले के बाद रजत दलाल के फैंस नतीजे को लेकर काफी नाराज थे और उन्होंने शो का बहिष्कार करने का फैसला किया। वहीं रजत दलाल के दोस्त और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने भी शो के खिलाफ और मीडिया के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। एक एपिसोड में एल्विश ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि वो ‘पेड मीडिया’ के जरिए प्रतियोगियों को हद से ज्यादा टारगेट कर रहे थे और कुछ खास लोगों को ही तवज्जो दे रहे थे।

रजत ने आरोपों पर क्या कहा?

लेकिन ये विवाद उस समय और बढ़ गया जब एक पत्रकार ने रजत से पूछा कि क्या एल्विश यादव के साथ मीडिया की बहस ने उन्हें हरा दिया। इस सवाल के जवाब में रजत ने तुरंत इन आरोपों का खंडन किया और कहा, ‘मैं बिग बॉस के घर में था, अब बाहर आकर मुझे सब कुछ साफ-साफ समझ में आ रहा है। अगर आपको कुछ लगता है तो लगता रहे, मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।’ उन्होंने आगे कहा कि एल्विश उनके भाई की तरह है और शो की ट्रॉफी उससे ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने अपने भाई के साथ अपने रिश्ते को बेहद अहम बताया और कहा कि उनकी दोस्ती और भाईचारा किसी ट्रॉफी से ज्यादा जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ