Dhurandhar ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी साल की पहली फिल्म

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लोगों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए है और लगातार कमाई कर रही है.

Dhurandhar

Dhurandhar. image credit- social media

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म टिकट खिड़की से उतरने का नाम ही नहीं ले रही है और धमाकेदार कमाई कर रही है. इस बीच अब फिल्म ने नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ऐसा करने वाली ये साल की पहली फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं कि अब फिल्म ने कौन-सा नया रिकॉर्ड बनाया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘धुरंधर’ का नया रिकॉर्ड

दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए चार हफ्ते हो गए हैं और चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने कमाल कर दिया है. जी हां, चौथे हफ्ते के शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने ओनली भारत के बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है. इसी के साथ ये फिल्म इस साल ऐसा करने वाली पहली फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

लगातार कमाई कर रही फिल्म

इतना ही नहीं बल्कि अगर फिल्म ट्रेड से जुड़े जानकारों की मानें तो उनका कहना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म ‘धुरंधर’ जल्द ही और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. हालांकि, इसका पता आने वाले दिनों में लग जाएगा. साथ ही ये भी देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी? क्योंकि ये अभी भी लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है.

लोगों को पसंद आ रही है फिल्म

गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है और ये टिकट खिड़की पर जमकर कमाई करने में लगी हुई है. इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया है.

विज्ञापन

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी फिल्म

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के गाने भी लोगों को बेहद पसंद आए हैं और दर्शकों ने खूब प्यार दिया. बता दें कि रणवीर सिंह की ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ