Salman Khan के लिए मसीहा बन गया ये फ्लॉप एक्टर, रातों-रात स्टार बन गए थे भाईजान

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है. भाईजान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचा देती हैं. आज हम आपको सलमान खान की हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं.

Salman Khan

Salman Khan. image credit- social media

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बीते दिन यानी 27 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. भाईजान ने बेहद अलग अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया. आज हम आपको सलमान खान की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने भाईजान को रातों-रात स्टार बना दिया था. हालांकि, इस फिल्म के लिए सलमान खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यहां हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’

दरअसल, यहां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ है. जी हां, इस फिल्म के लिए सलमान खान नहीं बल्कि फराज खान मेकर्स की पहली पसंद थे. पहले मेकर्स ने फराज को इस फिल्म का ऑफर दिया था और फराज ने फिल्म साइन भी कर ली थी.

विज्ञापन

सलमान खान के करियर का टर्निंग पॉइंट

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म का काम भी शुरू हो गया था, लेकिन फिर अचानक फराज खान गंभीर रूप से बीमार हो गए और इस वजह से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी. फराज के फिल्म को छोड़ने के बाद ये फिल्म सलमान खान के खाते में गई और यहीं से सलमान खान के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट निकलीं.

भाग्यश्री के साथ सलमान खान की जोड़ी

सलमान ने फिल्म में ‘प्रेम’ का किरदार निभाया था और इस फिल्म में भाग्यश्री के साथ सलमान खान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. लोगों ने फिल्म को बेहद प्यार दिया था और दोनों स्टार्स के काम की भी खूब तारीफ की थी. फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ब्लॉकबस्टर निकली और इस फिल्म ने सलमान को एक अलग ही पहचान भी दिला दी.

विज्ञापन

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’

इतना ही नहीं बल्कि यह फिल्म उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई. साथ ही सलमान के बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो बनने की शुरुआत हुई थी. इसके अलावा अगर सलमान खान की बात करें तो भाईजान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ