'70 मिनट नहीं, पूरी जिंदगी का सवाल…', Shah Rukh Khan का ये कैसा पोस्ट? इंटरनेट पर हो रहा वायरल

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. फैंस एक्टर से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. इस बीच अब शाहरुख खान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan. image credit- social media

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के हर एक पोस्ट को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड रहते हैं. किंग खान का पोस्ट जैसे ही आता है, तो वायरल हो जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है और इस वक्त इंटरनेट पर शाहरुख खान का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि शाहरुख के इस पोस्ट में ऐसा क्या है, जो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

शाहरुख खान का पोस्ट वायरल

दरअसल, किंग खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में शाहरुख खान ने मुंबई पुलिस के पोस्ट को री-पोस्ट किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए किंग खान ने इसके कैप्शन में लिखा है 70 मिनट नहीं, पूरी जिंदगी का सवाल है और मुंबई पुलिस ने हमारी सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है, धन्यवाद. @मुंबईपुलिस, @CPMumbaiPolice आपकी निस्वार्थ सेवा के लिए और सोशल मीडिया पर 10 शानदार सालों के लिए हार्दिक बधाई.

विज्ञापन

क्या है मुंबई पुलिस का पोस्ट?

मुबंई पुलिस ने अपने पोस्ट में लिखा कि तू हां कर या ना कर, यह तेरा अधिकार है, K K K किरण.’ मुंबई पुलिस ने इसके जरिए महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति सचेत किया था. इसके अलावा पोस्ट में उन्होंने शाहरुख खान के डायलॉग को भी बदलकर लिखा है कि डर सिर्फ K K K कानून का होना चाहिए.

मुंबई पुलिस के 10 साल पूरे

इसके अलावा पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर की अवेयरनेस के लिए इतनी क्रिएटिव पोस्ट शेयर की है, जिसे खुद शाहरुख खान भी लाइक किए बिना नहीं रह पाए. किंग खान ने अपने पोस्ट में मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस के 10 साल पूरे होने पर बधाई दी है.

विज्ञापन

यूजर्स ने जमकर दिया रिएक्शन

किंग खान का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि शाहरुख खान का अपना तगड़ा फैनबेस है. फैंस किंग खान के हर पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देते हैं. इस पोस्ट पर भी लोगों ने अपना खूब रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ