Ankita Lokhande and Vicky Jain Fight : बिग बॉस का 17वां सीजन अपने फिनाले वीक में है। अगले हफ्ते शो को अपना विनर मिल जाएगा। बीते दिन शनिवार को वीकेंड के वॉर में दिखाया गया कि आयशा खान का सफर शो में खत्म हो गया है। खैर आखिरी सप्ताह के साथ जहां शो और इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है तो वहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच के झगड़े भी काफी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों ही शो के दौरान विक्की ने तलाक की अनाउंसमेंट करने की बात उठाई थी जिसे सुनकर खुद एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं थी। हालांकि अंकिता भी घर में कई बार कह चुकी हैं कि वह विक्की की जिंदगी से जा रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शो से बाहर आने के बाद दोनों अपनी राहें अलग कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो अंकिता को जिंदगीभर इस बात का पछतावा होगा कि उन्होंने शो में आकर गलती कर दी।
सलमान खान ने पूछे तीखे सवाल
बता दें कि बिग बॉस के घर में शुरुआत से ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। दोनों के बीच हो रही इस लड़ाई से न सिर्फ फैंस बल्कि दोनों के परिवार वाले भी काफी परेशान हैं। शनिवार रात वीकेंड के वॉर में अंकिता की मां और विक्की की भाभी बतौर गेस्ट आईं जिनसे खुद होस्ट सलमान खान ने कई तीखे सवाल पूछे। सलमान ने कहा कि अंकिता की सास ने मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि उनका परिवार शुरुआत से अंकिता और विक्की की शादी के खिलाफ था। जिसपर विक्की की भाभी ने कहा कि शो में जिस तरह से दोनों के बीच लड़ाई हो रही है, उसे कोई पसंद नहीं कर रहा है।
https://www.instagram.com/p/C2UbcT8yxye/
अंकिता की सास ने की थी शिकायत
आपको बता दें कि फैमिली वीक में जब विक्की जैन की मां आईं तो उन्होंने अपनी बहू अंकिता से कहा था कि उनका विक्की के साथ जो बर्ताव है, उससे घरवाले काफी परेशान हैं। उन्होंने अंकिता से कहा कि जब आपने विक्की को नेशनल टीवी पर चप्पल मारी तो पापा ने आपकी मां को फोन करके पूछा कि क्या आप भी अपने पति को ऐसे ही मारती थीं। इस बात को सुनकर अंकिता काफी परेशान हो गई थीं।
https://www.instagram.com/p/C2KBAIISWQl/
तलाक ले सकते हैं अंकिता और विक्की
शो के दौरान अंकिता लोखंडे हर बार विक्की जैन से उन्हें समय न देने की शिकायत करती आई हैं। पिछले एपिसोड में भी एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गई थीं और उन्होंने कहा था कि वह घर में अकेली पड़ गई हैं। जिस तरह से दोनों की जर्नी चल रही है उससे घर के सदस्य भी परेशान हो गए हैं। बरहाल, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने बिगड़े हुए रिश्ते को संभाले लेते हैं या फिर उनके रिश्ते में दरार आ जाएगी।