---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Box Office Collection day 5: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, धुरंधर 2 की थमी रफ्तार

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमाने में कामयाब हो रही है. लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर धीमा कर दिया है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज यानी 21 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस मूवी ने रिलीज से पहले ही 3. 75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. दरअसल, फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इस का पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये का का कलेक्शन किया था. बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला था और मूवी ने शनिवार को 19 करोड़ रुपये कमा डाले थे. इतना ही नहीं फिल्म ने रविवार को 23 करोड़ रुपये छाप डाले थें.  वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पिछले दिन यानी सोमवार को 6.75 करोड़ रुपये छापे थे.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar का रिकॉर्ड तोड़ने आ रही 2026 की ये 5 धांसू फिल्में, आखिरी वाली पर टिकी सबकी नजरें

---विज्ञापन---

‘भूत बंगला’ ने 5वें दिन कितने नोट छापे

हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने आज यानी 21 अप्रैल को खबर लिखे जाने तक 5.98 करोड़ रुपये कमा डाले थे. ‘भूत बंगला’ फिल्म ने कुल मिलाकर 70.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी मंगलपुर में मौजूद एक हवेली के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: रविवार को Akshay Kumar की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाए इतने करोड़

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ ने 34वें दिन कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की बात करें, तो इस मूवी ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यह मूवी 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म ने भारतीय बाजार में अब तक 1,337.46 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, वहीं मूवी दुनिया भर में 1,758.96 करोड़ रुपये छापे हैं. धुरंधर 2 ने आज यानी 21 अप्रैल को 1.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी ने अहम किरदार निभाया है.

First published on: Apr 21, 2026 09:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola