'भूल भुलैया 3' एक्टर के पिता का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Rajpal Yadav Father Death: राजपाल यादव के पिता का निधन हो गया है। इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम सा पसर गया है।

Rajpal Yadav Father Death

Rajpal Yadav Father Death

Rajpal Yadav Father Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर आई रही हैं। हाल ही में टीवी स्टार अमन जायसवाल का 23 साल की उम्र में निधन हुआ था। वहीं अब फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के पिता का निधन हो गया है। इस खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम सा पसर गया है। राजपाल के पिता ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

बीमारी की वजह से हुआ निधन

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव के निधन की खबर से हिंदी सिनेमा में मातम सा पसर गया है। एक्टर के पिता उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। नौरंग यादव को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान ही 24 जनवरी को निधन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही मिली थी जान से मारने की धमकी

राजपाल यादव को दो दिन पहले ही जान से मारने की धमकी भी मिली थी। उन्हें जो मेल आया था उसका आईपी एड्रेस पाकिस्तान से था। न सिर्फ राजपाल यादव को बल्कि फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा, सुगंधा मिश्रा और रेमो डीसूजा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। इस खबर से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई थी।

भूल भूलैया 3 में आए थे नजर

राजपाल यादव की एक्टिंग से तो आप लोग वाकिफ हैं ही। राजपाल यादव कॉमेडी के लिए जाने जाते हैें और उन्होंने इसमें महारत भी हासिल की है। एक्टर हाल ही में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की फिल्म भूल भूलैया 3 में नजर आए थे। हालांकि वो इस फिल्म के पहले पार्ट में भी थे। वहीं वो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी कई बार नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ