Rohitashv Gour Share Painful Experience: टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी उर्फ रोहिताश गौर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें वैसे तो कई फिल्मों में छोटे-बड़े रोल करते हुए देखा जा चुका है, लेकिन असली पहचान उन्हें मनमोहन तिवारी बनकर मिली। हाल ही में एक्टर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दभरा अनुभव शेयर किया। रोहिताश ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत थी जब उन्हें पैरालाइज्ड जैसी बीमारी से जूझना पड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने एक्टर संजय मिश्रा और विनीत कुमार को धन्यवाद भी कहा। आइए जानते हैं उस किस्से के बारे में…
रोहिताश ने शेयर किया दर्द भरा किस्सा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहिताश गौर ने बताया, ‘साल 1990 में मेरे साथ एक दुर्घटना हुई थी, जब अपने दोस्त संजय मिश्रा और विनीत कुमार के साथ मैं मुंबई में एयरपोर्ट के पास एक किराए का मकान लेकर रहता था। हम तीनों सो रहे थे, तभी भीषण गर्मी की रात में हम तीनों ने छत पर सोने का फैसला किया।’ एक्टर ने बताया कि, ‘मकान मालिक के बेटे की जन्मदिन पार्टी थी, इसलिए हम तीनों छत पर सो रहे थे। देर रात छत पर रखी टंकी से पानी गिरने लगा और प्लेन की आवाज में हम पानी की आवाज सुन नहीं सके।’
पैरालाइज्ड हो चुके थे एक्टर
रोहिताश ने आगे बताया, ‘अगली सुबह जगा मैं जागा तो मुझसे हिला नहीं गया। मुझे लगा कि मेरे साथ कुछ गड़बड़ है। इसके बाद संजय और विनीत मुझे मुझे खड़ा करने की कोशिश में लग गए। वो मुझे चलाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मुझसे हिला नहीं जा रहा था। मैं इतनी तकलीफ में था कि बता नहीं सकता। डॉक्टर ने बताया कि मैं पूरी रात पानी में भीगा जिसकी वजह से लगभग पैरालाइज हो गया था।’ एक्टर ने कहा कि अगर मेरे दोस्त उस समय मेरे साथ नहीं होते तो मैं ठीक नहीं हो पाता।
रोहिताश ने आगे बताया कि ‘मुझे अपने घर वापस जाना पड़ा जहां मैं लंबे समय तक बिस्तर पर रहा। उस कठिन समय में मेरे दोस्तों ने मेरा पूरा साथ दिया। मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा।’ गौरतलब है कि रोहिताश गौर ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। फिलहाल एक्टर ‘भाभी जी घर पर हैं’ में नजर आ रहे हैं।