Bade Miyan Chote Miyan ने पहले दिन ही लूटा बॉक्स ऑफिस, टिकट खिड़की पर खाली रहा Maidaan

Bade Miyan Chote Miyan, Maidaan Day 1 Box Office Collection (early estimates): अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर उतर चुकी हैं।

Bade Miyan Chote Miyan, Maidaan

Bade Miyan Chote Miyan, Maidaan, image credit- Google

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan, Maidaan Day 1 Box Office Collection (early estimates): अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर उतर चुकी हैं। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि दोनों फिल्मों में से किस फिल्म ने कितनी कमाई की है। आइए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर इन फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा है?

बॉक्स ऑफिस पर किसका जलवा?

Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 14.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ‘मैदान’ ने 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि दोनों ही फिल्मों के ये शुरुआती और अनुमानित नंबर है और इनमें फेरबदल हो सकता है। दोनों फिल्मों की कमाई को देखा जाए तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बढ़िया कमाई की है। वहीं, अजय की फिल्म के लिए कमाई करना आसान नहीं लग रहा है।

विज्ञापन

फिल्मों की कहानी

‘बड़े मियां छोटे मियां’

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की बात करें तो ये एक एक्शन फिल्म है। फिल्म में कुछ ऐसा दिखाया गया है कि देश किसी परेशानी में आ जाता है और इससे निपटने के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपना एक्शन दिखाने आ जाते हैं।

विज्ञापन

‘मैदान’

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की बात करें तो ये एक स्पोर्ट्स ड्रॉमा फिल्म है। इस फिल्म में सैयद अब्दुल रहीम की कहानी को बेहद करीब से दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि अब अजय की फिल्म के लिए बड़ी चुनौती है कमाई करना। फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि इसके लिए नोट छापने में परेशानी हो सकती है। हालांकि अब ये तो वक्त ही बताएगा कि इन दोनों फिल्मों में से कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस को लूटने में कामयाब रहेगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ