Dream Girl 2 के बाद अब Dream Girl 3 में दिखेगा 'पूजा' का जलवा! Ayushmann Khurrana ने बताया क्या है प्लान?

Ayushmann Khurrana on Dream Girl 3

Ayushmann Khurrana on Dream Girl 3

Ayushmann Khurrana on Dream Girl 3: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। अपनी रिलीज के 11 दिनों में फिल्म 88 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। उम्मीद है कि इस हफ्ते फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इसी बीच आयुष्मान खुराना ने इस ‘ड्रीम गर्ल 3’ (Dream Girl 3) को लेकर प्लान बताया है। दरअसल, हाल में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर से उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 3’ को लेकर सवाल किया गया, जिसको लेकर एक्टर ने कुछ ऐसा जवाब दिया।

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने इस ‘ड्रीम गर्ल 3’ के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि ‘अभी तो इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। इसके लिए तो ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) के निर्देशक राज शांडिल्य (Raj Shandilya) से पूछना होगा’।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dream Girl 3 को लेकर Ayushmann Khurrana का प्लान 

साथ ही आयुष्मान खुराना ने आगे कहा कि ‘अगर ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ जैसे और भी आइडिया मिलते हैं तो निश्चित रूप से इस पर  विचार किया जाएगा और साथ ही काम भी किया जाएगा’। आयुष्मान ने ‘ड्रीम गर्ल’ के सीक्वल को बनाने में आई चुनौतियों के बारे में पूछने पर बताया कि ‘किसी भी फिल्म का दूसरा भाग बनाने के लिए पहली फिल्म के बेंचमार्क तक पहुंचना बेहद जरूरी होता है, जो एक बेहद बड़ी चुनौती है’।

विज्ञापन

Gadar 2 और OMG 2 के लिए ये बोले Ayushmann Khurrana

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने आगे बात करते हुए कहा कि ‘किसी भी सीक्वल को बनाने में आपको पहली फिल्म के 70 प्रतिशत तक भी पहुंच जाते हैं तो ये काफी होता है। मुझे लगता है कि सीक्वल के लिए लोगों का प्यार हमेशा बरकरार रहता है। जैसे ‘गदर 2’ (Gadar 2), ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) और ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को दर्शकों का खूब प्यार मिला’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ