Sanjay Dutt ने 20 साल पहले Ameesha Patel से किया था ये 'वादा', जिसकी वजह से आज तक कुंवारी है 'सकीना मैडम'
Edited By Vandana Saini

Ameesha Patel Sanjay Dutt
Edited By Vandana Saini

Ameesha Patel Sanjay Dutt
Ameesha Patel Sanjay Dutt: इन दिनों अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की सक्सेस को काफी एंजॉय कर रही हैं। उनकी फिल्म ने 25 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचा रही है। फिल्म ने 25 दिनों में 504 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं आने वाले समय में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म 550 करोड़ तक का बंपर कलेक्शन कर सकती है। इसी बीच अमीषा पटेल ने संजय दत्त (Sanjay Dutt) से जुड़ा एक बड़ा हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया वो अब तक कुवारी क्यों हैं?
हाल में अपने इंटरव्यू में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने बताया कि वो 20 साल से कुवारी हैं, क्योंकि इससे पीछे संजय दत्त का एक ‘वादा’ है। दरअसल, एक्ट्रेस बताती है कि संजय दत्त पिछले 20 सालों से उनके लिए अच्छे लड़के की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘संजय दत्त मेरे लिए लड़का ढूंढ रहे हैं’।
अपने इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने कहा कि ‘संजू मेरे परिवार की तरह है और वो पिछले 20 सालों से मेरे लिए अच्छा लड़का खोज रहे हैं। वो हमेशा मुझसे कहते हैं कि चलो मैं तुम्हारी शादी करता हूं’। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ‘ये बात संजू पिछले 20 साल से कह रहे हैं। संजू मेरे बहुत करीब हैं और कहते हैं कि जब तेरी शादी होगी तो कन्यादान मैं ही करुंगा’।
बता दें कि अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक साथ ‘तथास्तु’ और ‘चतुर सिंह टू स्टार’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आमिर खान (Aamir Khan) के साथ ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ में और सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘ये है जलवा’ में नजर आ चुकी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: