Kuttey Trailer: अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर आउट, दमदार किरदार में तब्बू

Kuttey Trailer Out Now

Kuttey Trailer Out Now

Kuttey Trailer: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा, शार्दुल भारद्वाज और कुमुद मिश्रा जैसे लोग हैं। ट्रेलर में सभी का किरदार लोगों का दिल जीत रहा है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ गया है।

विज्ञापन

कुत्ते का ट्रेलर

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुत्ते का ट्रेलर शेयर किया है। आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर दमदार है। ‘कुत्ते’ के ट्रेलर को देख मालूम हो रहा है कि ये मूवी रफ एंड टफ होने के साथ-साथ रियल होने का दावा करती है। ट्रेलर में कोई हीरो तो कोई विलेन मालूम हो रहा है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CmYWMaVjcjM/

विज्ञापन

‘कुत्ते’ को लेकर विशाल भारद्वाज ने कही ये बातें

‘कुत्ते’ के डायरेक्टर आसमान भारद्वाज के पिता विशाल भारद्वाज ने फिल्म पर बात करते हुए कहा है, ’ये फिल्म मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह आसमान के साथ मेरा पहला सहयोग है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह इसके साथ क्या करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अपने पूरे करियर में नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और आसमान ने उन सभी को एक फिल्म में ही साथ लाया है। हम दर्शकों द्वारा इस मनोरंजक थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।’

इस दिन रिलीज होगी ‘कुत्ते’

आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) 13 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह विशाल भारद्वाज, लव रंजन, रेखा भारद्वाज और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत है। डायरेक्शन करने के अलावा विशाल भारद्वाज ने इस मूवी का म्यूजिक भी दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ