Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: बॉलीवुड की छैंया छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora 49th Birthday) का आज 49 साल की हो गईं हैं। टोंड बॉडी और कर्वी फिगर के अलावा मलाइका अपने ओटीटी फैशन को जरिए आज की यंग एक्ट्रेसेज को भी पीछे छोड़ देती हैं।
उनकी फिटनेस और उनका लुक अच्छे अच्छों को पानी भरने पर मजबूर कर देता है। तभी तो वो खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। आज गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर अर्जुन (Arjun Kapoor wishes GF Malaika Arora Birthday) ने भी एक खास पोस्ट साझा किया है, जो वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में बिग बी से लेकर अजय देवगन तक ने धमाकेदार एंट्री, देखें
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अर्जुन कपूर ने किया बर्थडे विश
बॉलीवुड एक्टर और मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और मलाइका अरोड़ा की अनदेखी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों आईने के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं। दोनों ही एक दूजे में खोए हुए नजर आ रहे हैं और इनसे नजरें हटाना काफी मुश्किल है। अर्जुन कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए बेहद खास कैप्शन लिखा जिसने सभी का ध्यान खींचा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कैप्शन में लिखा है, “द यिन टू माय यांग। जन्मदिन मुबारक हो, बेबी जस्ट बी यू, खुश रहो, मेरी रहो” साथ में ढेर सारी बर्थडे इमोजीज भी ड्रॉप किए। अर्जुन कपूर के पोस्ट को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कई यूजर्स ने फोटो देखकर एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया तो वहीं कुछ ने एक बार फिर दोनों को ट्रोल किया।
अभी पढ़ें – Malaika Arora Birthday: 49 साल की हुईं ‘छैंया छैंया’ गर्ल, जानें उनकी नेट वर्थ
मलाइका अरोड़ा का बयान
अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल जल्द ही शादी करने वाला है, लेकिन अभी तक उनकी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।