Arijit Singh Health Issue: अपनी जादुई आवाज से लोगों का दिल जीत चुके बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। सिंगर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए हैं। अपनी पोस्ट में अरिजीत अपने फैंस से माफी मांग रहे हैं। दरअसल, सिंगर का ब्रिटेन में लाइव कॉन्सर्ट होने वाला था, जिसे उन्होंने कैंसिल कर दिया। इसके पीछे की वजह उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट बताई है। अरिजीत सिंह ने बताया है कि वो फिलहाल मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें 11 अगस्त को ब्रिटेन के अलग-अलग हिस्सों में होने वाला लाइव कॉन्सर्ट कैंसिल करना पड़ गया है।
सिंगर ने शेयर किया पोस्ट
अरिजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘डियर फैंस, मुझे आपसे शेयर करते हुए दुख हो रहा है कि मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से मुझे अचानक अपना अगस्त वाला कॉन्सर्ट कैंसिल करना पड़ा रहा है। मुझे पता है कि आप लोग बेसब्री से इन शोज का इंतजार कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मुझे शोज कैंसिल करने पड़े। मैं आपसे तहे दिल से माफी मांगता हूं। आपका प्यार और सपोर्ट मेरी हिम्मत बनेगा।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के टॉप 5 में कृतिका मलिक को क्यों नहीं होना चाहिए? 5 कारण
नई तारीखों का ऐलान किया
सिंगर ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘चलिए, इस रुकावट को एक इससे भी ज्यादा बेहतर और जादुई इवेंट बनाने का वादा करता हैं।’ इसके बाद अरिजीत ने अपने कॉन्सर्ट की नई तारीखों का ऐलान किया है। पोस्ट में उन्होंने 15 सितंबर लंदन, 16 सितंबर बर्मिंघम, 19 सितंबर रोटरडैम और 22 सितंबर को मैनचेस्टर में लाइव कॉन्सर्ट का ऐलान किया है। साथ ही देरी के लिए अपने फैंस से माफी भी मांगी है।
मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह नहीं बताई
उधर, अरिजीत सिंह का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि सिंगर को हुआ क्या है? आपको बता दें कि फिलहाल अरिजीत सिंह ने पोस्ट में यह नहीं बताया है कि उन्हें हुआ क्या है? बस मेडिकल ट्रीटमेंट लेने की बात कही है। गौरतलब है कि अरिजीत सिंह बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं। आज ये आलम है कि लगभग हर बड़े बजट की फिल्म में उनका गाना होता ही है। इसके अलावा वो अपने हर गाने के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं।
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
27 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines