IND Vs AUS: मायूस थीं Anushka Sharma फिर 'टीम इंडिया' ले आई चेहरे पर स्माइल, वायरल हुआ वीडियो

Anushka Sharma Cheering For Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट मैच में विराट और टीम इंडिया को चियर करने पहुंचीं। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विराट को चियर करने पहुंची अनुष्का शर्मा

विराट को चियर करने पहुंची अनुष्का शर्मा

Anushka Sharma Cheering For Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान चियर करने पहुंचीं। इस दौरान फैंस को विरुष्का मूमेंट भी देखने को मिला जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ऑल आउट किया तो अनुष्का शर्मा के चेहरे पर स्माइल आ गई। विराट कोहली ने मुठ्ठी भरते हुए मैदान पर अपना जोश दिखाया तो कैमरा सीधा अनुष्का के ऊपर चला गया। इस दौरान अनुष्का ने राहत की सांस ली। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मूमेंट

पर्थ टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को महज 104 रनों पर ऑल आउट कर दिया है। हालाकि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम भी 150 रनों पर सिमट गई थी लेकिन मेजबान टीम के बल्लेबाजों को टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाजों ने ढेर कर दिया। इस मूमेंट के बाद विराट कोहली को मैदान पर जोश भरते हुए देखा गया। अपने चिर-परिचित अंदाज में विराट टीम की शानदार गेंदबाजी को सेलेब्रिट करते हुए नजर आए वहीं इसके ठीक बाद कैमरा स्टैंड में बैठीं अनुष्का शर्मा पर चला गया, जिन्होंने तुरंत राहत की सांस ली और उनकी जान में जान आई। अनुष्का के चेहरे पर इसके बाद स्माइल देखी गई। सोशल मीडिया पर अब इस विरुष्का मूमेंट को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रेंट 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। अनुष्का लंबे समय से ब्रेक पर चल रही हैं। वो अपनी फैमिली में ही पूरा ध्यान दे रही थीं। अब काफी समय के बाद एक्ट्रेस अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इस फिल्म में अनुष्का भारतीय महिला टीम की स्टार गेंदबाज झूलन गोस्वामी के किरदार को प्ले करते हुए नजर आएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ