पिटाई के बाद भी बाज नहीं आ रहे Puneet Superstar, पॉडकास्ट में Deepak Kalal पर कीं बेतुकी बातें

Puneet Superstar Podcast On Deepak Kalal: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें पुनीत सुपरस्टार पिटते हुए दिख रहे थे। अब पुनीत ने दीपक कलाल पर जोरदार हमला बोला है।

दीपक कलाल पर बरसे पुनीत सुपरस्टार

दीपक कलाल पर बरसे पुनीत सुपरस्टार

विज्ञापन

Puneet Superstar Podcast On Deepak Kalal: हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया था जिसमें  फिटनेस और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर प्रदीप ढाका उनकी तसल्ली से पिटाई करते नजर आ रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। हालांकि बहुत सारे यूजर्स ने पुनीत के इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया। उन्होंने कहा कि हमेशा की ही तरह पुनीत इस वीडियो में भी ड्रामा कर रहे हैं। अब पिटाई के बाद पुनीत सुपरस्टार एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हो गए हैं। पुनीत ने रिसेंटली एक पॉडकास्ट में दीपक कलाल को लेकर काफी कुछ कहा जो अब अब चर्चाओं का विषय बन गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

पुनीत ने दीपक कलाल पर साधा निशाना

दरअसल पुनीत ने हाल ही में मिसफिट ह्यूमन्स के साथ एक पॉडकास्ट किया, जिसे यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इसका एक छोटा-सा क्लिप इंस्टाग्राम पर पुनीत ने शेयर किया है। इस वीडियो में वो दीपक कलाल पर हमला बोलते हुए नजर आ रहे हैं। अब ये बात तो हर कोई जानता है कि पुनीत और दीपक कलाल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में एक दूसरे से जुबानी वार करते-करते भिड़ गए थे। इन दोनों के बीच तभी से ही छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prakash kumar (@puneetsuper_starrrr)

अब पुनीत से जब दीपक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘दीपक कलाल क्या है एक झूठा इंसान है, बूढ़ा आदमी है 52-53 साल का, वो एकदम खत्म आदमी है। पुनीत ने कहा कि एक शो में गया था मेरे साथ, कुछ नहीं है वहां पर रोने लगा। ड्रामा करने लगा। कहता है कि मैं बहुत गरीब आदमी हूंं। उसके बस का कुछ नहीं हैं। वो तो मैंने उसे हिट करा दिया। मैं उस शो में गया था तो वो हिट हो गया।’

पुनीत और दीपक में हुई थी लड़ाई

गौर करने वाली बात ये है कि सितंबर में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पुनीत सुपरस्टार और दीपक कलाल के बीच जमकर झगडा हुआ था। दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ