Anupamaa Upcoming Spoiler Alert 12 May: गुरुकुल पहुंचेगी अनुपमा, मालती देवी की शर्त सुन रह जाएगी दंग

Anupamaa Spoiler Alert 18 July

Anupamaa Spoiler Alert 18 July

विज्ञापन

Anupamaa Upcoming Spoiler Alert 12 May: रुपाली गांगुली फेम अनुपमा (Anupama) में मेकर्स एक के बाद एक कई सारे ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं। बीते दिन आपने देखा कि वनराज अनुपमा को उसकी जिम्मेदारी समझाता है तो वहीं दूसरी ओर बा भी अनुपमा को शाह परिवार में वापस लाने का प्लान बनाती है। इस बीच आइए डालते हैं आज के आने वाले लेटेस्ट एपिसोड पर एक नजर-

किंजल देगी सरप्राइज (Anupamaa Upcoming Spoiler Alert 12 May)

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि किंजल अनुपमा को सरप्राइज देने के लिए मालती देवी के गुरुकुल में उसका नाम डाले देगी। उसका नाम आने के बाद अनुपमा खुशी से पागल हो जाती है और उसे यकीन नहीं होता। अनुपमा अपने सपनों को पूरा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हो जाती है। वह अपनी मां से बताएगी कि उसका नाम किंजल ने मालती देवी के गुरुकुल के लिए दे दिया था। अगले दिन वह भैरवी के साथ मालती देवी के गुरुकुल पहुंचेगी।

Advertisment

तोषू के प्लान पर किंजल ने फेरा पानी

वहीं बात करें शाह परिवार की तो तोषू चाहता है कि अनुपमा वापस शाह परिवार में आ जाए लेकिन किंजल उसको ऐसा करने से मना कर देगी। किंजल तोषू से कहेगी कि हमारी वजह से ही मम्मी और अनुज के रिश्ते में दरार आई है और अब दोबारा हम उनके रास्ते में रोड़ा नहीं बन सकते।

https://www.instagram.com/reel/CsH_IadAWLE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f2efe6ec-e5cf-4ef1-ab3c-bd6953fd187b

मालती देवी ने रखी शर्त

इसके बाद फिर एक बार कहानी अनुपमा पर आ जाती है। शो में देखने को मिलेगा कि मालती देवी अनुपमा को बताती हैं कि उनका गुरुकूल अमेरिका में है और उसे एडमिशन के लिए तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होगा। मालती देवी कहेंगी कि वह सभी रिश्तों को भूलकर कॉन्ट्रैक्ट साइन करे, वरना यहां से चली जाए। इस बीच दिखाया जाएगा कि अनुज, बेटी और माया के साथ शादी में आने वाला है। अब देखना ये है कि इतने सारे ट्विस्ट के साथ अनुपमा की जिंदगी में खुशियां वापस आ पाएंगी या नहीं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ