Alia Bhatt की इस आदत से चिढ़ते हैं Ranbir Kapoor, कहा- वह जब भी वॉशरूम से बाहर आती है...

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर से पूछा गया कि दो लोकप्रिय सेलेब्स के बीच शादी कैसे काम करती है। रणबीर कपूर ने शादी को सफल बनाने के लिए अपना मंत्र शेयर किया।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

image credit: social media

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों लविंग कपल हैं और बेटी राहा के आने के बाद से दोनों की बॉन्डिंग और भी मजबूत हुई है। हाल ही में अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म एनिमल के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह बहुत ही ज्यादा खतरनाक लुक में नजर आए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब छह साल से एक साथ हैं और पिछले साल ही इस जोड़े ने शादी की और अपनी बेटी राहा का स्वागत किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में, रणबीर ने बताया कि रिश्ते बड़े कठिन होते हैं और शादी को सफल बनाने के लिए व्यक्ति को उन पर लगातार काम करना पड़ता है।

विज्ञापन

दो सेलेब्स के बीच शादी कैसे सफल होती है?

विज्ञापन

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर से पूछा गया कि दो लोकप्रिय सेलेब्स के बीच शादी कैसे काम करती है। उन्होंने कहा, ‘हम अब छह साल से एक साथ हैं। मुझे लगता है कि पहले साल में आप समझ जाते हैं कि एक-दूसरे की पर्सनालिटी को कैसे संभालना है। रणबीर कहते हैं कि रिश्ते बड़े कठिन हैं और इंसान एक कठोर जानवर की तरह है, उसे समझना बहुत कठिन है। आपको उस व्यक्ति को समझना होगा और आपको उस शख्स के प्रति सहानुभूति रखनी होगी।’

विज्ञापन

आलिया की आदत से परेशान रणबीर

विज्ञापन

इसके बाद रणबीर कपूर ने शादी को सफल बनाने के लिए अपना मंत्र शेयर किया और कहा, ‘शादी का मतलब काम करना है, नहीं? आपको अपनी शादी पर काम करते रहना होगा, कोशिश करते रहना होगा। और यही एक सफल विवाह की निशानी है।’ रणबीर से परफेक्शनिस्ट होने के बारे में भी पूछा गया क्योंकि उनको ओसीडी है। अभिनेता ने कहा कि इस संबंध में आलिया उनके बिल्कुल विपरीत हैं। रणबीर ने कहा, ‘वह जब शॉवर से बाहर आती हैं और उनका तौलिया फर्श पर रह जाता है तो मैं हमेशा उसका तौलिया उठाता हूं और टोकरी में रखता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि ये सारी चीजें शादी को सफल बनाती हैं।’

विज्ञापन

बेटी को क्या बनाना चाहते हैं रणबीर

एपिसोड के दौरान रणबीर ने अपनी बेटी राहा के बारे में भी बात की उन्होंने बताया कि वह हमेशा से एक बेटी चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कभी दूसरा बच्चा हुआ तो उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिर से एक बेटी होगी। रणबीर से पूछा गया कि वह राहा को बड़ा होने पर क्या बनाना चाहते हैं, तो अभिनेता ने कहा कि वह उसके सपनों को पूरा करने में उसकी मदद करेंगे जो वह बनना चाहती है अभिनेता, निर्माता, इलेक्ट्रीशियन, शेफ, या कुछ भी हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ